भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाने की उठी मांग

Font Size

-ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन ने किया भगवान परशुराम जयंती का आयोजन
-शहर की एक दर्जन संस्थाओं ने लिया हिस्सा

गुरुग्राम 01 मई : ब्राहमण वेलफेयर एसोसिएशन रजि गुडग़ांव द्वारा भगवान परशुराम जयंती का आयोजन सिविल लाइन स्थित एक होटल में किया गया। जिसमें शहर की एक दर्जन सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी राजकुमार त्यागी बादशाहपुर, हीरा ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन डॉ पवन वत्स, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी पिंटू, जननायक जनता पार्टी के प्रवक्ता योगेश हिलालपुरिया, एमएस बिट्टा पार्टी एंटी टेरेरिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद भारद्वाज, केनविन फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. डीपी गोयल, ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन महिला विंग कार्यकारी अध्यक्ष चंदा शर्मा, नरेंद्र कौशिक पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण सभा झाड़सा, मुकेश शर्मा एडवोकेट अध्यक्ष ब्राह्मण सभा भारत, आचार्य गौरी शंकर गौतम प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, आदि मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि के रुप में निगम पार्षद अश्वनी शर्मा, ब्राह्मण विकास परिषद के महासचिव प्रमोद शर्मा आदि मौजूद थे।भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाने की उठी मांग 2

भगवान परशुराम जयंती के आयोजक व ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम अजर अमर हैं। हमें उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। ब्राह्मण का मुख्य कार्य समाज को शिक्षित करना है। शिक्षा को बढ़ावा देना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। डॉक्टर पवन वत्स ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव दुनिया को दान दिया है। भगवान परशुराम ने 21 बार पृथ्वी को जीतकर फिर अच्छे राजाओं को दान मेंदिया। सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि हरियाणा में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बने। जजपा प्रदेश प्रवक्ता योगेश हिलालपुरिया ने कहा कि मंदिरों में कार्य करने वाले पुजारियों को 100-100 गज के प्लाट दिए जाएं। उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई मुक्त हो। जो ब्राह्मण परिवार गरीबी रेखा से नीचे हैं उनको बीपीएल की श्रेणी में लाकर सौ-सौ गज के प्लाट मुफ्त दिए जाए। कैन विन फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. डीपी गोयल ने कहा कि सभी सामाजिक संस्थाओं को मिलकर जनहित में कार्य करने चाहिए। समाज सेवा से बढ़कर कोई कायज़् नहीं है। हमें भगवान परशुराम जी के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाने की उठी मांग 3

इस अवसर पर गौ भक्त लवकेश शर्मा, समाजसेवी ललित पाराशर, गायक ललित भारद्वाज, गीता वासु, बनवारी लाल शर्मा, भगवान परशुराम मिशन निदेशक योग्य जमदग्नि एडवोकेट, गुडग़ांव बार एसोसिएशन पूर्व सचिव कमलजीत कटारिया, प्रवीण शर्मा, विवेक शर्मा जनसेवक क्रांति पार्टी के संगठन मंत्री अभिषेक ठाकुर, अनु यादव, शिक्षाविद् मिथलेश शर्मा, राजबाला शर्मा, श्रीराम सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज पाठक, फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष पूनम सहरावत, यूरो इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य नैंसी शर्मा, योगेश भारद्वाज, धर्मवीर शर्मा सिलोखरा, सतीश कुमार शर्मा एडवोकेट, नेत्रहीन विद्यालय के निदेशक नरेंद्र शर्मा, उपेंद्र पांडे, संजय शर्मा, कृष्ण शर्मा, नवीन त्यागी, राजेंद्र कौशिक अंतरराष्ट्रीय चित्रकार कमल शर्मा, ऑटो यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश शर्मा, दीपक कटारिया एडवोकेट, अतुल पाराशर, योगानंद मिश्रा डॉ संदूजा, डॉ. कुलदीप झाकल, रमेश वशिष्ठ, ऋषि शर्मा, हरिओम भारद्वाज, अनु यादव, करणी सेना की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैशाली तोमर, विनोद अत्री, आकाश भारद्वाज, संदीप भारद्वाज, विनोद शर्मा मीनू, डॉक्टर सुषमा राजकुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page