बरौदा के विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा का निधन

Font Size

2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार व पहलवान योगेश्वर दत्त को हराया था

सोनीपत। हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता और बरौदा हलके के विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा का बीमारी के चलते रविवार को निधन हो गया। वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकी थे और कई बार विधायक बन चुके थे। 2019 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने भाजपा के चर्चित चेहरे योगेश्वर दत्त को हराया था। हुड्डा ने अपना राजनीतिक सफर पंचायत सदस्य के रूप में शुरू किया था और दो बार सरपंच चुने गए। वे 6 बार विधानसभा चुनाव जीते जिसमें से तीन बार उन्होंने गढ़ी सांपला किलोई से जीत दर्ज की जबकि ती बार बरौदा से। साल 2005 में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय लोक दल छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा था। 1945 में रोहतक जिले खिडवाली गांव में जन्मे श्री कृष्ण हुड्डा का परिवार खेती किसानी से जुडा हुआ था और उन्होंने अंडर मैट्रिक तक की ही पढाई की। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया जाएगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page