गुडग़ांव के राहुल जैन ने दिल्ली में संभाला न्यायाधीश का कार्यभार

Font Size

गुडग़ांव : गुडग़ांव जिले के युवक-युवतियां शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर प्रशासनिक सेवाओं में उच्च पद प्राप्त
कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। गुडग़ांव शहरी क्षेत्र ही नहीं, अपितु ग्रामीण क्षेत्र में भी युवा वर्ग विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं में
चयनित हुए हैं।

इसी क्रम में सैक्टर 14 स्थित जैन समाज के प्रधान रविन्द्र जैन के पुत्र राहुल जैन का पिछले दिनों दिल्ली न्यायिक सेवाओं में चयन हुआ था। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली की तीसहजारी अदालत में न्यायाधीश का कार्यभार संभाल लिया है। रविंद्र जैन ने बताया कि राहुल जैन को जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उनके परिजनों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता व गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। सभी ने राहुल जैन के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

Table of Contents

You cannot copy content of this page