कांग्रेस पार्टी की मध्यप्रदेश में युवाओं को लुभाने की नई चाल, फॉर्म भरो रोजगार पाओ

Font Size

कांग्रेस पार्टी की मध्यप्रदेश में युवाओं को लुभाने की नई चाल, फॉर्म भरो रोजगार पाओ 2

भोपाल । मध्यप्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा हो या कांग्रेस तू डाल डाल तो मैं पात पात का खेल खेल रही है। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के युवाओं को लुभाने की नई चाल चल दी है। पार्टी की युवा विंग ने युवाओं को आकर्षित करने के लिए एक फॉर्म भरवाने का अभियान चलाया है। इसके माध्यम से युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया जा रहा है।

युवा कांग्रेस मध्यप्रदेश को ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि “युवाओं के लिए खुशखबरी, युवा कांग्रेस ले के आ रही है युवा शक्ति कार्ड, युवाओ को मिलेगा मौका अपने सपनों को साकार करने का, जैसे ही कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश में आती है तो जिन युवाओ ने इस फॉर्म को भरा होगा उनको इस फॉर्म के अंतर्गत रोजगार दिया जायेगा।”

Table of Contents

You cannot copy content of this page