कोरियन रेस्टोरेंट के मालिक ने की महिला वेटर के साथ मारपीट , मामला दर्ज

Font Size

पीड़िता नार्थईस्ट की रहने वाली है

गुरुग्राम । साइबरसिटी गुरुग्राम के सेक्टर 29 इलाके के एक रेस्टोरेंट में काम करने वाली नॉर्थ इस्ट की युवती ने एक विदेशी युवक पर मारपीट औऱ फिजीकल एसाल्ट का आऱोप लगाया है.पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। गैंग द पैलेस

गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ रविन्द्र कुमार के अनुसार साइबरसिटी गुरुग्राम के सेक्टर 29 इलाके में एक कोरियन रेस्टोरेंट जिसका नाम गंग द पैलेस है में बतौर सीनियर वेटर काम करने वाली एक युवती ने रेस्टोरेंट के संचालक कोरियन युवक पर मारपीट और फिजिकल एसाल्ट करने की शिकायत सेक्टर 29 पुलिस थाना में की है। लिखित शिकायत में पीड़िता ने आऱोप लगाया है कि आऱोपी रेस्टोरेंट का मालिक है और गाहे बगाहे उसे तंग करता है. उससे मारपीट करता है। इससे उसे काफी चोट आई है और मानसिक रूप से परेशान है। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने आऱोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस पीड़िता की शिकायत की जांच करने की कोशिश में जुटी है। मारपीट का मामला है और यह घटना रेस्टोरेंट में हुई है इसलिए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर रेस्टोरेंट की सीसीटीवी फूटेज खंगालने में जुटी है। तथ्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी और आरोपी की गिरफ्तारी भी शीघ्र होगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page