जियो के सभी प्राइम मेंबर के लिए सौगात !

Font Size

नई दिल्ली। जियो के सभी प्राइम मेंबर जिनके पास 31 मार्च 2018 तक एक्सक्लूसिव प्राइम मेंबरशिप थी, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक साल तक इसका लाभ मिलता रहेगा। कंपनी ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में यह जानकारी दी है ।

बयान के अनुसार कंपनी के वर्तमान ग्राहकों को इसकी सदस्यता लेने के लिए माइ जियो एप से अपनी यह इच्छा दर्शानी होगी।

उल्लेखनीय है कि इस समय 17.5 करोड़ लोग जियो के प्राइम मेंबर्स हैं।

दूसरी तरफ नए जियो यूजर्स के लिए (अप्रैल के बाद से) जियो प्राइम मेंबरशिप 99 रुपये के सालाना शुल्क में जारी रहेगा।

कंपनी ने कहा कि नए ग्राहकों को जियो प्राइम मेंबरशिप की सुविधा जारी रखाना डिजिटल जीवन अनुभव मुहैया कराने की कंपनी की दृढ़ता को सिद्ध करता है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page