स्कूल का ताला तोड़कर चोर बायोमैट्रिक मशीन ले उड़े

Font Size

गुरुग्राम : साइबरसिटी गुरुग्राम के पटौदी इलाके में एक सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर स्कूल के अंदर लगे बायोमैट्रिक मशीन चोरी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

रविंद्र कुमार,पीआऱओ,गुरुग्राम पुलिस  के अनुसार गुरुग्राम के पटौदी इलाके के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल  में रविवार की रात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर कमरे में रखी बायोमैट्रिक मशीन चोरी कर ली. इस मशीन का उपयोग चोरों के लिए क्या होगा यह तो पता नहीं लेकिन  इस मशीन की चोरी होने से शिक्षकों की हाजिरी लगाने का काम ठप हो गया है. सोमवार को स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की जांनकारी दी. उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जा्ंच शुरु कर दी है.

Table of Contents

You cannot copy content of this page