स्पा के नाम पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , 10 गिरफ्तार

Font Size

पालम विहार स्थित अंसल प्लाजा के प्रथम तल पर चल रहा था सेक्स रैकेट 

थाना पालम विहार पुलिस ने एवलोन स्पा पर मारा छापा

बोगस ग्राहक बन कर मैनेजर सहित 10 लोगों को दबोचा 

गुरुग्राम । स्पा के नाम पर देहव्यापार करने वाले सेक्स रैकेट का थाना पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने भंडाफोड़ किया । पुलिस ने छापा मार कर उक्त स्पा से 5 युवतियों व 5 युवकों सहित कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ रविन्द्र कुमार के अनुसार रविवार को निरीक्षक विक्रम नेहरा प्रभारी थाना पालम विहार, गुरुग्राम को उनके गुप्त सूत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अंसल प्लाजा के प्रथम तल पर स्थित एवलोंन स्पा Avalon SPA में 2 मैनेजर (एक युवक व एक युवती) द्वारा लड़कियों से स्पा की आड़ में देहव्यापार कर वेश्यावृत्ति का धंधा करवाया जाता है । उक्त सूचना पर निरीक्षक विक्रम नेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम कानून की औपचारिकताओं को पूरा करते हुए सूचना के अनुसार उक्त स्थान पर पहुंचे और अपने बोगस ग्राहक बनाकर अंसल प्लाजा Ansal Plaza के प्रथम तल पर स्थित एवलोंन स्पा Avalon SPA में भेजा। उनसे बात होने के बाद पुलिस ने तत्परता से रेड़ की जहाँ से कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें स्पा SPA के 1 युवक मैनेजर, 1 युवती मैनेजर सहित 4 युवतियां व 4 युवक शामिल हैं।

रविन्द्र कुमार के अनुसार कुल 10 आरोपियों के खिलाफ स्पा SPA की आड़ में सेक्स रैकेट Sex Racket चलाने व करने पर थाना पालम विहार, गुरुग्राम में कानून की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उक्त सभी आरोपियों को इस मामले में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है ।

उन्होंने बताया कि आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page