बुढैना निवासी ब्रह्मजीत की लाश बरामद

Font Size

फरीदाबाद :   बुढैना निवासी ब्रह्मजीत की पुलिस को लाश मिल गई है। पिछले कई दिनों से ब्रह्मजीत को गायब बताया जा रहा है। आज पुलिस को ब्रह्मजीत की लाश होडल के पास एक फार्म हाऊस में उसकी लाश मिल गई है। ब्रह्मजीत के सिर में गोली मार कर उसकी हत्या गई है और उसकी लाश को फार्म हाउस में 10 फुट गहरा गड्डा खोद कर उस में दबा दिया गया। पुलिस ने आज लाश बरामद कर ली और इस हत्याकांड की जांच के लिए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। पुलिस की मानें तो हत्या का कारण लेनदेन बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को अभी हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी क्राइम सुखबीर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार 28 फऱवरी को सेंट्रल थाने में ब्रह्मजीत की गायब होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद यह मामला मिसिंग सेल में आगे की जांच हेतु चली गईं। मिसिंग सेल प्रभारी सतेंद्र रावल ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जब जांच शुरू की तो उसकी सुई गुरुग्राम निवासी राजीव भाटी व उसकी गर्ल फै्रंड पर जाकर अटक गई। इसके बाद पुलिस ने राजीव भाटी व उसकी गर्ल फै्रंड व उसके ड्राईवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो तीनों लोगों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। खबर हैं कि इन लोगों ने ब्रह्मजीत के सिर में गोली मार कर 27 फऱवरी को ही हत्या कर दी थी और होडल में आरोपी राजीव भाटी का अपना फार्म हाउस हैं,वहीं पर 10 फुट गहरा गड्ढा खोद कर उसमें उसकी डेड बॉडी को दबा दिया हैं। मिसिंग सेल ने ब्रह्मजीत की डेड बॉडी को होडल से बरामद कर लिया हैं और इसके आगे की जांच के लिए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम फरीदाबाद से होडल के लिए रवाना हो गई है।  

Table of Contents

You cannot copy content of this page