सैक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में संगठन की 8वीं वर्षगांठ में ध्वनिमत से किया चुनाव
वैश्य समाज की एकजुटता ही उनकी राजनीति में अलग पहचान बना सकती है : अशोक बुवानीवाला
पंचकुला, 28 जनवरी। अग्रवाल वैश्य समाज के चुनाव में अशोक बुवानीवाला को सर्वसम्मति से लगातार पांचवी बार प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। स्थानीय सैक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में संगठन की 8वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर आयोजित प्रांतीय अधिवेशन से पूर्व हुई आम सभा की बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने ध्वनिमत से अशोक बुवानीवाला को पुन: दो वर्ष के लिए अध्यक्ष चुन लिया। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता एम.पी. जैन ने विधिवत् रूप से अशोक बुवानीवाला को अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। चुनाव प्रक्रिया पश्चात शुरू हुए प्रांतीय अधिवेशन में अशोक बुवानीवाला ने प्रदेशभर से उपस्थित वैश्य समाज की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्य समाज द्वारा राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने से ही समाज का उत्थान हो सकता है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की एकजुटता ही उनकी राजनीति में अलग पहचान बना सकती है।

अधिवेशन में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीनिवास गुप्ता, उपाध्यक्ष सतनारायण गुप्ता, सत्यप्रकाश गर्ग, अमरनाथ गुप्ता, ललित बंसल, एमपी जैन, प्रदीप अग्रवाल, डीप्टी मेयर विनोद अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष बृजमोहन गुप्ता, पूर्व विधायक स्व. डीके बंसल की धर्मपत्नी अंजली बंसल, पंजाब से महेश गुप्ता, रामअवतार बंसल, कुसुम गुप्ता, राकेश अग्रवाल, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष एकता बंसल, महासचिव मंजु गुप्ता, निशा मंगल, अम्बाला लोकसभा अध्यक्ष अरूण गुप्ता, प्रदीप गोयल, शिवचरण गर्ग, बलराम गर्ग, जवाहर गोयल, युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल जैन, महासचिव हिमांशु गोयल, एवीएसएसओ प्रदेश अध्यक्ष नवदीप बंसल, संयोजक कोणार्क बुवानीवाला, सुभाष गोयल अम्बाला, पुनीत गर्ग रादौर, आशीष बंसल, आशीष गुप्ता, वेदप्रकाश गर्ग, आशु बंसल, पंचकूला एवीएसएसओ अध्यक्ष दीपांशु बंसल, आदित्य गोयल, रोहित सिंगला यमुनानगर, शुभम अग्रवाल अम्बाला, हिमांशु गोयल कैथल, पंकज मित्तल कुरूक्षेत्र सहित अनेक पदाधिकारी एवं वैश्यजन उपस्थित रहें। 
