बिछौर थाने में चार लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज

Font Size
 
पुन्हाना :उपमंडल के गांव नीमका में गांव के ही एक व्यक्ति सहित 4 लोगों द्वारा हथियार के बल पर युवती का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता की भाई की शिकायत पर बिछौर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अपहरण सहित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नीमका निवासी आसान पुत्र अकबर ने बिछौर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 नवंबर को गांव के सरफु व शोहराब पुत्र अहमद शाहीद अपने साथियों के साथ बंदूक के बल पर मेरी 24 वर्षीय बहन आरीफा का अपहरण कर ले गये थे। जिसके बाद से अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं थाना प्रभारी रामचंद ने बताया कि पीडि़ता के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page