2020 के चुनाव में तेजस्वी यादव होंगे राजद के सीएम उम्मीदवार : लालू यादव

Font Size

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने पुत्र और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद के नेतृत्व को लेकर हो रही तमाम अटकलबाजियों पर विराम लगा दिया। लालू प्रसाद ने शुक्रवार को यह साफ़ कर दिया कि 2020 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व तेजस्वी यादव ही करेंगे। उन्होंने खुल कर कह दिया कि तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री के उम्मीदवार होंगे। पटना में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि तेजस्वी के बारे में मैं इसलिए नहीं कह रहा हूं कि वह मेरे बेटे हैं। तेजस्वी हम लोगों से काफी आगे हैं और चर्चित हैं।

उन्होंने दावा किया किबिहार की जनता तेजस्वी की भाषा और उनकी राजनीतिक प्रदर्शन से खुश हैं। राजद अध्यक्ष ने कहा कि अब युवाओं का जमाना है और टिकट से लेकर सभी जगहों पर युवकों को आगे लाना होगा और यह लोग पूरी तरह पार्टी के लिए उत्साहित होकर काम करेंगे।  लालू ने यह भी दोहराया कि मिल सभी मिल बैठकर यह तय करेंगे। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page