एसडीओ, डीएसपी व बीडीओ पर एफआईआर दर्ज

Font Size

जहानाबाद : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामायण राम के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ नवलकिशोर चौधरी, एसडीपीओ असफाक अंसारी तथा जहानाबाद के प्रखंड विकास पदाधिकारी नौसाद आलम सिद्दकी के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद को दी गई है।

एसपी आदित्य कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि काको प्रखंड के नौरु पंचायत के मुखिया नागेन्द्र कुमार उर्फ छोटन यादव की पत्‍‌नी लीला देवी ने न्यायालय में परिवाद दाखिल किया था। दाखिल परिवाद में मारपीट का आरोप लगाया गया था। जानकारी के अनुसार परिवादी 20 सितम्बर को जहानाबाद प्रखंड कार्यालय तथा नगर थाने में अपने पति मुखिया छोटन यादव को मारपीट किए जाने का आरोप लगाया था।

परिवाद में वरीय अधिकारियों पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर मुखिया को अपमानित किए जाने का आरोप लगाया गया था। बीडीओ नौशाद आलम सिद्दकी पर प्रखंड कार्यालय में मारपीट किए जाने के साथ हीं नगर थाने में भी वरीय अधिकारियों द्वारा मारपीट एवं प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया था।

Table of Contents

You cannot copy content of this page