आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए सोमवार 31 जुलाई ही आखिरी तारीख

Font Size

आयकर विभाग ने नहीं दी कोई छूट 

नई दिल्ली:  मीडिया की खबरों में साफ़ कहा गया है कि वित्त वर्ष 2016-17 का आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए रविवार 31 जुलाई ही आखिरी तारीख होगी और इसमें किसी भी तरह की ढील देने का कोई प्रस्ताव नहीं है. इस मामले में जानकारी देते हुए आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है. इसे बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं है. विभाग के पास इलैक्ट्रॉनिक रूप में पहले ही दो करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं.

विभाग ने करदाताओं से समय पर रिटर्न दाखिल करने की अपील की है. ई-फाइलिंग की वेबसाइट पर कुछ समस्याएं आने के बारे में अधिकारी ने कहा कि विभाग की इस वेबसाइट पर कोई बड़ी गड़बड़ नहीं देखी गई है, सिर्फ कुछ समय के लिए इस पर रखरखाव के चलते व्यवधान देखा गया था.

You cannot copy content of this page