भाजपा बिहार में मध्यावदी चुनाव के पक्ष में नहीं है : सुशील मोदी

Font Size

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता व बिहार के पूर्व उप मुख्याम्नात्री सुशील मोदी ने कहा है कि भाजपा मध्यावदी चुनाव के पक्ष में नहीं है. उन्होंने नितीश कुमार को इस्तीफे के लिए बधाई दी और कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार के आगे घुटने नहीं टेके. हम चाहते हैं कि विधयक जो चुन कर आये हैं पांच साल काम करे. भाजपा विधानमंडल दल की बैठक हुई है. सुशील मोदी , ,भजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार विधान सभा में बीजेपी के नेता को आगे की रणनीति के लिए अधिकृत किया गया है.

श्री मोदी ने कहा कि वे केंद्र के नेताओं से बात कर वे निर्णय लेंगे. नितीश कुमार के साथ सरकार बनाने के मामले पर उन्होंने कहा वे इस पक्ष में हैं कि बिहार में मध्यावदी चुनाव नहीं हो.

Table of Contents

You cannot copy content of this page