विस्तार योजना के तहत कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएं पार्टी की नीतियां: रामअवतार

Font Size

26 मई से 10 जून तक चलाया जाएगी योजना।

 

यूनुस अलवी

मेवात : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की शताब्दी पर भाजपा द्वारा चलाए जा रही विस्तार योजना को को लेकर शनिवर को कस्बा पुन्हाना में भाजपा की बैठक का लाला लक्ष्मी नारायण की धर्मशाला में आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विस्तार योजना के संयोजक रामअवतार सिंगला उप संयोजक लियाकत अली ने की। बैठक के माध्यम से उन्होंने योजना की विस्तार में जानकारी देते हुए पार्टी की नीतियों का घर-घर प्रचार-प्रसार कर बुथ स्तर पर नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोडने के निर्देश दिए। पुन्हाना मंडल के साथ ही बिसरू व पिनगवां मंडल में भी योजना को लेकर बैठक की गई।
 
    बैठके के दौरान भाजपा नेता रामअवतार सिंगला ने बताया कि भाजपा पार्टी द्वारा विस्तार योजना चलाई जा रही है। जिसको 26 मई से 10 जून तक 15 दिनों तक चलाया जा रहा है। योजना के तहत कार्यकर्ता बुथ स्तर पर घर-घर जाकर लोगों को पार्टी व सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता योजना को लेकर जी-जान से मेहनत करें। ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडा जा सके। 
 
 इस अवसर जिला उपाध्यक्ष टिपर चंद गर्ग, मंडलाध्यक्ष राकेश कंसल, जिला सदस्य महादेव पहलवान, महामंत्री मोहरपाल, मुरारी लाल महामंत्री, मास्टर गंगाराम, चेतन सिंगला, कमल प्रकाश सैनी, उत्तमचंद आर्य सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद थे।

बैठक के दौरान उठा सीआपीएफ कैंप का मुद्दा :

भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने संयोजक राम अवतार सिंगला सहित नेताओं के समक्ष टूंडलाका में बनने वाले सीआरपीएफ कैंप को यहां पर न बनाने का जोरदार मुद्दा उठा। जिस पर रामअवतार सिंगला ने कार्यकताओं को आश्वासन दिलाते हुए कहा कि सीआरपीएफ कैंप को टूंडलाका में बनवाने को लेकर कार्यकर्ताओं की आवाज को शीर्ष नेताओं से लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि अगर कैंप को कहीं और स्थान पर बनाया जाता है तो इसका उद्ेश्य पूरा न होने के साथ ही यहां के लोगों को इसका कोई लाभ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कैंप को लेकर जिला उपायुक्त मनीराम शर्मा भी लोगों को कैंप के बारे में साफ न बताकर भ्रमित कर रहे हैं।

You cannot copy content of this page