हरियाणा हज कमेटी के 14 सदस्य बने, औरंगजेब का चैयरमेन बनना लगभग तय

Font Size

पुन्हाना के उलेमाओं ने बैठक कर मुख्यमंत्री का जताया आभार

 
पुन्हाना :   भाजपा के वरिष्ट नेता और हरियाणा अल्पसंख्यक सैल के प्रधान औरंगजेब का हरियाणा हज कमेठी का चैयरमेन बन्ना लगभग तय।  मुख्यमंत्री ने हरियाणा हज कमेठी के चैयरमेन के लिये औरंगजेब का नाम आगे किया। वहरं सरकार ने हरियाणा हज कमेठी के 14 सदस्य बनाऐ जिनमें से 8 मेवात से और 6 अन्य जिलों से शामिल किये गये हैं  मंगलवार तक औरंगजेब हरियाणा हज कमेठी के चैयरमेन कि सपथ ले सकते हैं वहीं मुख्यमंत्री द्वारा चैयरमेन पद के लिये औरंगजेब का नाम नामित किये जाने पर पुन्हाना के उलमाओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
 
 भाजपा नेता औरंगजेब ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनको हरियाणा हज कमेठी का चैयरमेन तो तय कर दिया है। कमेठी के 14 सदस्य भी बना दिये गये हैं। लेकिन कुल कानूनी प्रिक्रिया पूरी होने में दो चार दिन लग रहे हैं। उसके बाद हज कमेठी के सदस्यों कि बेठक होगी जिसमें उसका हरियाणा हज कमेठी का चैयरमेन बनना तैय है। वहीं शनिवार को पुनहाना के उलमाओं कि एक बेठक आयोजित कि गई। जिसमें पुनहाना के गांव बीसरू निवासी एंव भाजपा के वरिष्ट नेता औरंगजेब को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर द्वारा उनका नाम हरियाणा हज कमेठी के चैयरमेन के लिये नामित किये जाने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया गया।
 
 मौलाना हसन मोहम्मद, मौलाना जमील, हकीमुद्दीन, मौलाना लुकमान, हाजी अब्बास पैमाखेडा और अखतर ऐडवोकेट झारोकडी ने कहा कि औरंगजेब के हज कमेटी का चेयरमेन बनने से हज यात्रा पर जाने वाले मेवातियों को काफी फायदा होगा। वहीं गुडगांव में हज हाउस बनाने कि योजना सफल होगी। उन्होंने कहा कि औरंगजेब भाजपा के सच्चे सिपाही है ,जिन्होंने पार्टी की लगभग पच्चीस वर्ष सेवा की है। उन्हे हज कमेटी का चेयरमेन नामित कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबका साथ सबका विकास वाली बात पर अपनी मुहर लगा दी है।

You cannot copy content of this page