आग के ढेड पर रखी है पुन्हाना की अनाजमंडी, कभी भी हो सकता है बडा हादसा !

Font Size

खास खबर 

: अनाज का उठान नहीं होने से व्यापारियों में दहशत का माहौल

: बल्लभगढ़ जैसी घटना हुई तो होगा बड़ा नुकसान

: मंडी से सैंकडों अनाज के कटटे हो रहे हैं चोरी

: उठान नहीं होने पर दी हड़ताल की चेतावनी

 

यूनुस अलवी

 आग के ढेड पर रखी है पुन्हाना की अनाजमंडी, कभी भी हो सकता है बडा हादसा ! 2पुन्हाना: मेवात कि सबसे बडी पुनहाना अनाज मंडी में गेंहू का उठान ना होने कि वजह से किसान और व्यापारियों में दहशद का माहौल बना हुआ है। पिछले दिनों बल्लभगढ़ अनाज मण्ड़ी में हुआ आगजनी का हादसा यहां ना घटे इससे पहले व्यापारी सुरक्षा कि गुहार लगा रहे हैं। खरीदे गये अनाज को जल्द से जल्द उठाने कि मांग को लेकर शनिवार को अनाज मण्ड़ी के सभी व्यापारियों कि पुन्हाना मण्ड़ी के प्रधान संजीव सिकरिया कि अध्यक्षता में एक बेठक आयोजित कि गई। सभी व्यापारियों ने खरीद एजेंसी और मेवात के उपायुक्त मणिराम शर्मा को फोन से अपनी समस्या से अवगत कराया। इनता ही नहीं मंडी में कोई चौकीदार ना होने कि वजह से सैंकडों अनाज के कटटे चोरी हो रहे हैं। वहीं व्यापारियों ने चेतावनी देते हुऐ कहा कि अगर रविवार से उठान शुरू नहीं किया गया तो सोमवार को अनाजमंडी पुनहाना में हडताल कि जाऐगी। वहीं एफसीआई के अधिकारियों ने माना कि उनके पास स्पेस कि कमी है। रेलवे ट्रेक कि बात चल रही है जैसे ही बात होगी अनाज का उठान शुरू कर दिया जाऐगा।
 
     गौरतलब है कि पुन्हाना अनाज मण्ड़ी में अनाज में एफसीआई और वेयरहाउस एजैंसियां खरीद कर रही है। वेयर हाउस से करीब एक लाख क्विंटल तो एफसीआई ने पांच अप्रेल से 13 अप्रेल तक एक लाख 60 हजार तीन सौ 49 किविंटल गेंहू की खरीद की है। वेयर हाउस ने जहां अपना अधिक्तर खरीदा अनाज का उठान कर लिया है जबकी एफसीआई मात्र 24 हजार क्विंटल गेंहू ही डिस्पेच कर पाई है। जिसकी वजह से पुन्हाना अनाजमंडी में अनाज के कटटों का अंबार लगा हुआ है। अनाज मण्ड़ी के व्यापारी संजय पंच, दिनेश सिंगलेडिया, रमेश लेहरवाड़िया, धर्मवीर अग्रवाल, मनीष, मंगतराम, शिराज, फलवा व फोजी आदि का कहना है कि  मण्ड़ी में सुरक्षा के नाम पर चौकीदार भी नही है। मण्ड़ी की चारदीवारी चारों आरे से टूटी हुई जिसकी वजह से  सैंकडों बोरी गेहंू को हर रोज चोर चोरी कर ले जा रहे हैं। जिससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले बल्लभगढ में आग लगने से काफी नुकसान हो गया है। पुनहाना मंडी खुले में होने कि वजह से कभी भी आगजनि या फिर बरसात से नुकसान हो सकता है।
 

क्या कहते हैं मण्ड़ी के प्रधान संजीव सिकरिया ? 

 
    पुन्हाना व्यापार मण्ड़ल के प्रधान संजीव सिकरिया ने बताया कि मंडी से अनाज के उठान कराने को लेकर वो लगातार एफसीआई विभाग के अधिकारियों को इस बात से अवगत करा रहे हैं लेकिन उनके कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उनहोने कहा अगर कोई हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार एससीआई एजैंसी होगी। उन्होने कहा आज सभी व्यापारियों ने बेठक में फैंसला लिया है कि अगर रविवार से उठान शुरू नहीं किया गया तो सोमवार को सभी व्यापारी हडताल करने को मजबूर होंगें।

क्या कहते हैं एफसीआई के एमड़ी ? 

 
    एफसीआई एजैंसी के प्रचेजर राजीव ने बताया कि उनके अधिक्तर गोदाम फुल हो चुके हैं। पुन्हाना मंडी का अनाज पलवल के मानसूंद में जाना वहां दूरी ज्यादा होने और 6 मंडिया का अनाज जाने कि वजह से वाहनों कि लंबी करार लग जाती है। और उनके पास कोई स्पेस नही है। होडल रेलवे पर चार पांच रेक कि बात चल रही है जैसे ही बात हो जाऐगी तो पुन्हाना मंडी का अनाज होडल भेजना शुरू कर दिया जाऐगा।
फोटो केप्शन। मण्ड़ी में पड़ा किसानों का गेंहू व मण्ड़ी प्रधान संजीव सिकरईया से मिलते व्यापारी।।

You cannot copy content of this page