डा. मुक्ता को साहित्य में उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए किया पुरुस्कृत

Font Size

गुडग़ांव (अशोक): साहित्यकार व हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशक डा. मुक्ता को गत दिवस पचकूला में हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2016 का श्रेष्ठ महिला रचनाकार सम्मान से पुरुस्कृत किया गया। डा. मुक्ता को यह सम्मान निरंतर लेखन व साहित्यिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा दिया गया। सम्मान में शाल, स्मृति चिन्ह व 2 लाख रुपए की राशि दी गई है।

गौरतलब है कि डा. मुक्ता पिछले कई दशकों से लेखन को समर्पित है। पिछले वर्ष उन्हें हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए महामहिम राष्ट्रपति ने सुब्रमण्य भारती पुरस्कार से सम्मानित किया था। वह हरियाणा की ऐसी पहली महिला साहित्यकार हैं जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। विभिन्न विधाओं में अब तक उनकी 20 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है और 3 पुस्तकें प्रकाशनाधीन है। उनके साहित्य पर कई विश्वविद्यालयों में छात्र शोध भी कर चुके हैं। डा. मुक्ता प्राचार्या के साथ-साथ हरियाणा ग्रंथ अकादमी, पंचकूला की संस्थापक निदेशक भी रह चुकी हैं। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page