कामां से जुरहरा तक टावर विद्युत लाइन लगाने की मांग

Font Size

-मुख्यमंत्री के नाम जुरहरा तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

जुरहरा, जिला डीग रेखचन्द्र भारद्वाज : गुरुवार को जिला पार्षद प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद के नेतृत्व में जुरहरा कस्बा सहित ग्रामीणांचल के गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम तहसीलदार जुरहरा को ज्ञापन सौंपकर कामां से जुरहरा फीडर के लिए कंक्रीट के पोलों पर आ रही विद्युत लाइन को टावर वाले लोहे के पोलों पर लगवाने की मांग की गई। तहसीलदार की अनुपस्थिति में ज्ञापन वरिष्ठ लिपिक मदन मोहन सैनी ने लिया।

मुख्यमंत्री के नाम जुरहरा तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में बताया गया है कि कामां से जुरहरा फीडर के लिए आ रही विद्युत लाइन काफी पुराने लगे कंक्रीट वाले पोलों पर ही आ रही है जो थोड़ा सा मौसम खराब होने व अंधड चलने पर गिर जाते हैं जिससे जुरहरा फीडर से जुड़े गांवों व जुरहरा क़स्बे की बिजली सप्लाई कई-कई दिनों तक बाधित हो जाती है जिसका खामीयाजा जुरहरा कस्बेवासियों व ग्रामीणों को उठाना पड़ता है। गर्मी व बरसात के मौसम यह परेशानी सबसे ज्यादा होती है जिससे आमजन को भीषण गर्मी के साथ साथ पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि यदि कामां से जुरहरा फीडर तक टावर वाले पोल लगा दिए जाएं तो लंबे समय से चली आ रही जुरहरा कस्बा व इससे जुड़े दर्जनों गांवों के लोगों की यह समस्या हल हो सकेगी। इस दौरान मुख्य रूप से जिला पार्षद नावेद ख़ुर्शीद, जिला पार्षद प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद, राजेश जैन, विष्णु खंडेलवाल लाला, जाकर सरपंच घोसिंगा, तौफीक मेम्बर, प्रदीप गौड़, कायम खान, हन्नान, वसीम, दिलशाद ऊँचेड़ा, संस्कार यादव, योगेश दीक्षित, दीपक राघव, साजिद जुरहरी, फजरु जुरहरी, जयप्रकाश, सुखपाल सहित काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page