गुरुग्राम में अवैध वाहन प्रदूषण जांच केंद्रों पर कसेगा शिकंजा

Font Size

प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण ने किया एक टीम का गठन 

चण्डीगढ़ :  हरियाणा के जिला गुरुग्राम में अवैध रूप से चल रहे वाहन प्रदूषण जांच केंद्रों की जांच के लिए प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण ने एक टीम का गठन किया है ताकि बिना वाहन की जांच किए वाहन का प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा सकें।
इस बारे में जानकारी देते हुए प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि गत दिनों एक समाचार चैनल ने जिला के प्रदूषण जांच केंद्रों का स्टिंग आप्रेशन करके खबर चलाई कि प्रदूषण जंाच केंद्र के संचालक कुछ पैसों के लालच में बिना वाहन का मुआयना किए ही उनके प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी कर देते है।
खबर की पुष्टि करने के लिए प्रादेशिक परिवहन गुुरुग्राम ने इन प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण करने हेतू टीम का गठन किया और इस टीम ने 16 और 17 फरवरी को जिला के विभिन्न प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया तथा जिला के 4 प्रदूषण जांच केंद्र को सील कर दिया गया है। इसके अलावा, जिन केंद्रों में कुछ त्रुटियां पाई गई उन केंद्रों को नोटिस भी जारी किए गए है।
उन्होंने बताया कि नेशनल हाइवे नंबर-8 बिनौला में मैट्रो फिलींग स्टेशन पर चल रहे प्रदूषण जांच केंद्र पर छापामारी के दौरान केंद्र पूरी तरह से अवैध पाया गया जिस पर कार्रवाई की जा रही है।

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page