देश की व्यवस्थाओं में बदलाव लाने के लिए ‘आप’ का दें साथ : डॉ सारिका वर्मा

Font Size

कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क

आम आदमी पार्टी गुरुग्राम की टीम पहुंची जनता के बीच, कहा मोदी सरकार की गारंटी पर भरोसा करना होगी बड़ी भूल

गुरुग्राम 18 मार्च :  कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का प्रचार अभियान युद्ध स्‍तर पर शुरू हो चुका है। देश के तमाम राज्यों में पार्टी के कार्यकर्ता जोर शोर से जनसंपर्क अभियान करने में लगे हैं। लोगों से मिल कर आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। लोगों तक यह संदेश पहुंचाने की कोशिश की जा रही है कि व्यवस्थाओं में बदलाव और सुशासन लाना है तो आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाएं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र में बड़े पैमाने पर जनसंपर्क अभियान चलाया।

आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता और डॉक्टर विंग प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सारिका वर्मा ने बताया कि आप की गुरुग्राम की टीम कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में प्रचार करने पहुंची।पियोहवा विधानसभा के वार्ड 1-6 में गुड़गांव की टीम ने 2 दिन जमकर काम कियाl आप के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह व सक्रियता के साथ पूरे कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया। डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में जगह—जगह पोस्टर व बैनर लगा कर आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की जा रही है।

इस मौके पर डॉ. सारिका वर्मा ने कहा कि इस बात को देश का एक—एक नागरिक स्वीकार रहा है कि मोदी सरकार ने देश की व्यवस्थाओं के साथ बड़े पैमाने पर खिलवाड़ किया है। मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज महिलाएं, पुरुष, युवा, किसान, व्यापारी हर कोई परेशान है। गुड़गांव विधानसभा से हरि सिंह चौहान, सिद्धांत गुप्ता, विजेश खटाना, पारस जुनेजा मैं और वीणा हंस ने दो दिन खूब प्रचार प्रसार कियाl जनसंपर्क अभियान के दौरान पारस जुनेजा ने कहा कि काम रोकने वालों, परेशान करने वालों और विकास को रोकने वालों को पहचानें और उनके गलत कामों की सज़ा दें। अब इसका सही समय आ चुका है। देश में बदलाव लाने के लिए अब हम सब लोगों को कंधे से कंधा मिलाकर मेहनत के साथ आम आदमी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम करना है। किसी भी हालत में हम लोगों को पीछे नहीं हटना है।

सिद्धांत गुप्ता ने कहा हमारे रास्ते में बहुत सारी रुकावटें आएंगी, हमें रोकने की कोशिशें की जाएंगी लेकिन हमें किसी भी हालत में रुकना नहीं है।महिला नेत्री वीणा हंस ने लोगों के बीच पोस्टर बांटते हुए यह कहा कि आए दिन नई—नई घोषणाएं करने और फिर वादा खिलाफी करने में भाजपा सरकार ने रिकॉर्ड कायम किया है। देश की जनता अपने साथ हो रही ज्यादती को अब और बर्दाश्त नहीं करेगी। आम आदमी पार्टी पहले भी देश के युवाओं और अन्नदाताओं के साथ थी, आगे भी रहेगी। अन्नदाताओं के साथ वादा खिलाफी करके सरकार ने उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर किया है।हरि सिंह चौहान ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमएसपी पर कानून की गारंटी तो दी लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया। युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, व्यापारियों, उद्यमियों के साथ किया एक भी वादा धरातल पर साकार नहीं किया। महंगाई की आग में पूरा देश झुलस रहा है। विजेश खटाना के मुताबिक पेट्रोल डीजल के रेट दो रुपए कम किए जाते हैं तो अन्य जरूरी सामानों के रेट पांच रुपए बढ़ा दिए जाते हैं। जनता के मेहनत की कमाई को यह सरकार पूंजिपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए खर्च कर रही है। ऐसे में देश के विकास को लेकर दी जा रही मोदी की गारंटी पर जनता को बिल्कुल भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि मोदी सरकार की नियत देश के प्रति साफ नहीं है।

डॉ सारिका ने जनता से अपील की है देश की व्यवस्थाओं में बदलाव लाने के लिए आम आदमी पार्टी का साथ दें।

You cannot copy content of this page