हरियाणा पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान बनाया , लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया

Font Size

चंडीगढ़, 15 फरवरी। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच के आहवाहन के चलते पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर सड़क मार्ग अवरुद्ध है। आमजन की सुविधा के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। ऐसे में आमजन से अपील की जाती है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचे और अगर जरूरी हो तो ट्रेफिक एडवाइजरी के हिसाब से यात्रा करें।

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला के रास्ते बरवाला, बबैन, लाडवा व इंद्री होते हुए करनाल, पानीपत, सोनीपत से केएमपी हाईवे लेकर गुरुग्राम के रास्ते दिल्ली पहुंचे। इसी प्रकार, दिल्ली से चंडीगढ़ यात्रा करने वाले व्यक्ति करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर से पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचे।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य सभी मार्गों पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। केवल दिल्ली जाने वाले यात्री सिंघु बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश ना करें।

प्रदेशवासियो से यह भी अपील की जाती है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अफवाह या भ्रामक पोस्ट को बिना पुष्टि किए शेयर ना करें। ऐसा करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। हरियाणा पुलिस द्वारा आम जन से सहयोग की अपील की जाती है।

हरियाणा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की : 

किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान के चलते हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में आमजन की सुविधा के लिए समय-समय पर रूट डायवर्जन के बारे में जानकारी सांझा की जा रही है जिसका इस्तेमाल करते हुए आमजन अपनी यात्रा को सुविधाजनक बना सकता है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला, बरवाला, बराड़ा, लाडवा, पिपली के रास्ते अथवा पंचकूला, बरवाला, यमुनानगर (एनएच-344) लाडवा, इंद्री, करनाल होते हुए सोनीपत, केएमपी मार्ग से गुरुग्राम होते हुए दिल्ली पहुंच सकते हैं। दिल्ली से चंडीगढ़ आने के लिए भी यात्री इन्हीं रूटों का इस्तेमाल करें। आमजन यात्रा के लिए टिकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर का प्रयोग ना करे। प्रदेश में अन्य स्थानों पर सभी मार्ग खुले हुए हैं और यातायात की स्थिति सामान्य है।

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से हिसार फतेहाबाद, सिरसा जाने वाले यात्री पंचकूला,बरवाला, बराड़ा, लाडवा, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचे। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार से चंडीगढ़ आने के लिए भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करे।

आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में डायल-112 पर संपर्क करें। हरियाणा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचे।

You cannot copy content of this page