जुरहरा के बाबूनाथ सीनियर विद्यालय का वार्षिकोत्सव आयोजित

Font Size

-प्रतिभावान बच्चों को किया गया सम्मानित

जुरहरा, जिला डीग रेखचंद्र भारद्वाज: मंगलवार को कस्बे के राजकीय बाबूनाथ स्वामी सीनियर विद्यालय के वार्षिकोत्सव का आयोजन रामस्वरूप शर्मा सेवानिवृत्ति ग्राम विकास अधिकारी की अध्यक्षता, डॉ. महेशचंद शर्मा के मुख्य आतिथ्य, बीजेपी नेता विनोद मानवी व जुरहरा सरपंच लक्ष्मण साहू के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। वार्षिकोत्सव के तहत स्थानीय विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए वहीं विद्यालय के प्रतिभावान छात्रों व वार्षिक उत्सव में उपस्थित अतिथियों का भी सम्मान किया गया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीजेपी नेता धर्मसिंह गुर्जर, धर्मेंद्र चौधरी, लेखराज, फंटूलाल, नवीन दीवान, क़स्बा निवासी सोनू योगी, कार्यवाहक प्रधानाचार्य तैयब हुसैन, राजकुमार, सरफराज आदि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page