संसद पर हमले की वर्षी के दिन फिर ससंद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, दो व्यक्ति दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूदे धुएं के गोले छोड़े, गुरुग्राम से जुड़े आरोपियों के तार

Font Size

– सेक्टर-9 की एचबी कालोनी में ठहरे थे आरोपी

-दोनों आरोपियों को बसपा और कांग्रेस सांसद ने धर दबोचा

गुरुग्राम । बुधवार को संसद पर हमले की 22वीं बरसी थी और इसी दिन एक बार फिर से संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। संसद के बाहर व संसद के अंदर कुछ युवाओं ने सनसनी मचा दी। दो लोग लोकसभा में दर्शक दीर्घा से सीधे सदन में कूद पड़े और धुएं के गोले छोड़ने लगे। उन्होंने लोकसभा की कुर्सी की ओर जाने की कोशिश की जिन्हें दो सांसदों ने रोक और पकड़ लिया। सदन में कार्यवाही चल रही थी और अध्यक्ष की कुर्सी पर सभापति राजेन्द्र अग्रवाल मौजूद थे। अभी तक मिली सूत्रों की जानकारी के अनुसार आरोपियों के तार गुरुग्राम से जुड़े हैं, जो मंगलवार की रात गुरुग्राम की हाऊसिंग बोर्ड कालोनी सेक्टर-9 में ठहरे थे।

संसद पर हमले की वर्षी के दिन फिर ससंद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, दो व्यक्ति दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूदे धुएं के गोले छोड़े, गुरुग्राम से जुड़े आरोपियों के तार 2

बताया जाता है कि लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो युवक सदन में प्रवेश कर गए। दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूद गए। सूत्रों के अनुसार दोनों युवकों के हाथ में टियर गैस कनस्तर था। एक युवक कूदते-फांदते हुए सांसदों के बीच पहुंचा और स्प्रे निकाला, जिससे संसद में धुआं-धुआं हो गया। दोनों युवकों को सदन में मौजूद दो सांसदों ने पकड़ा। इनमे से एक को बसपा सांसद हनुमान बेनीवाल ने दबोच जबकि दूसरे को कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने पकड़ा। इसके बाद दोनों को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया।

बताया जाता है कि इस पूरे प्रकरण में छह लोग इस साजिश में शामिल रहे। वहीं दिल्ली पुलिस ने विक्की शर्मा और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और चारों आरोपी विक्की शर्मा के दोस्त बताए जा रहे हैं। मूल रूप से हिसार का रहने वाला है विक्की शर्मा। गुरुग्राम में रुके थे आरोपी। पांच आरोपित गुरुग्राम के सेक्टर 9 पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मकान नंबर 67 में ठहरे थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं, दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूदने वाले शख्स की भी पहचान हो गई। युवक की पहचान सागर शर्मा के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला है।

इस संबंध में सोशल मीडिया पर बसपा सांसद व कांग्रेस सांसद की जमकर सराहना हो रही है। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डाल कर दोनों हमलावरों को दबोचा और सुरक्षा कर्मियों के हवाले किया।

इस पूरी घटना पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सदन को सूचित किया। उन्होंने बताया कि इसकी जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस को भी इसके लिए निर्देशित किया गया है।

दूसरी तरफ चर्चा जोरों पर है कि मैसूर कर्नाटक से भाजपा सांसद द्वारा इन लोगों के लिए दर्शक के लिए पास बनवाये गए थे। हालांकि इस पर अभी लोकसभा की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है। लोकसभा सचिवालय इसकी जांच कर रहा है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page