मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, 14 सीट पर विजय 13 पर बढ़त

Font Size

नई दिल्ली : निर्वाचन आयोग के आंकड़े बताते हैं कि  मिजोरम में हुए 40 विधानसभा सीटों के चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। ZPM ने अब तक 14 सीट जीत लीं और 13 पर आगे चल रही है।

अब तक की मतगणना से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के खाते में 6 सीट आईं और चार पर बढ़त मिली है। हालांकि CM जोरमथंगा आइजोल-ईस्ट 1 से चुनाव हार गए। उन्हें ZPM के ललथनसंगा ने हराया। उधर बीजेपी ने दो सीटें जीत ली हैं। पिछली बार पार्टी को एक सीट मिली थी। जबकि कांग्रेस 1 पर आगे है।

जोरम पीपुल्स मूवमेंट के नेता लालदुहोमा ने कहा- वह पार्टी की बढ़त देखकर खुश हैं। अगले दो दिनों के बीच मैं राज्यपाल से मिलूंगा। शपथ ग्रहण इसी महीने होगा।

उल्ल्लेख्नीय है कि लालदुहोमा एक पूर्व IPS अधिकारी हैं। वे पूर्व PM इंदिरा गांधी की सिक्योरिटी संभाल चुके हैं। उनकी पार्टी ने दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ा। 2018 में ZPM को 8 सीटें मिली थीं।

You cannot copy content of this page