कांग्रेस कार्यालय में कैप्टन अजय सिंह ने किया ध्वजारोहण

Font Size

गुरूग्राम। देश के 68वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीरवार को कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में अजय यादव ने कहा कि आज का दिन हर भारतीय के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण दिन है। आज ही के दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं, जिन्होंने हंसते-हंसते पहले आजादी आंदोलन में तथा बाद में भारत माता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया।

 

 

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खजान सिंह ने कहा कि हमें उन महान देशभक्तों को अपना प्रेरणा स्त्रोत मानना चाहिए तथा उनके दिखाए रास्तों पर चलकर देशहित में कार्य करने चाहिएं। उन्होंने कहा कि आज का दिन यह अवलोकन करने का है कि जिस समाज की देशभक्तों ने कल्पना की थी, क्या आज हम उस दिशा में बढ़ रहे हैं। कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष इंद्र सिंह सैनी ने कहा कि देश के इस पावन पर्व पर हम उन शहीदों को शत्-शत् नमन करते हैं, जिनकी वजह से आज हम खुली फिजा में चैन की सांस ले पा रहे हैं। 

 
इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हरपाल सिंह तंवर, कार्यालय प्रमुख अशोक भास्कर, एडवोकेट अशोक टांक, पंकज डावर, विजय शर्मा, सचिन यादव सोहना, रिंकू यादव, अरविंद उल्लावास, लाल सिंह यादव, हरीश शर्मा, प्रवीण यादव, सुंदर सिंह, प्रवीण कुमार मानेसर, शिव कुमार, लालचंद भारद्वाज, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री शांति देवी, पुष्पा अग्रवाल, रशमी शर्मा के अलावा कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष संजय सिवान, संगठन सचिव नानक सिंगला, महासचिव बाल किशन बुद्विराजा, महासचिव ओमप्रकाश पांचाल, आजाद सिंह अहलावत, प्रदीप दहिया, संदिप शर्मा, चरण सिंह इत्यादि कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page