गृह मंत्री अमित शाह बोले : लालू-नीतीश की सरकार, बिहार को फिर से जंगलराज की तरफ ले जा रहे हैं

Font Size

झंझारपुर : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बिहार के झंझारपुर में आयोजित भाजपा की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में लालू-नीतीश जी की सरकार चल रही है। लेकिन यहां हर रोज अपहरण, गोलीबारी, लूट-खसोट, पत्रकारों एवं दलितों की हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि ये जो स्वार्थी गठबंधन बना है, वो बिहार को फिर से जंगलराज की दिशा में ले जाने वाला है। ये लोग बिहार को फिर से जंगलराज की तरफ ले जा रहे हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि तुष्टिकरण करके ये बिहार को एक बार फिर से ऐसे तत्वों के हाथ में देना चाहते हैं, जो बिहार को सुरक्षित नहीं रख सकते। बिहार में अपहरण, गोलीबारी, लूट-खसोट, पत्रकारों एवं दलितों की हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही है। ये जो स्वार्थी गठबंधन बना है, वो बिहार को फिर से जंगलराज की दिशा में ले जाने वाला है।

उन्होंने कहा कि लालू जी फिर से Active हो गए हैं, नीतीश जी Inactive हो गए हैं, तो आप समझ सकते हैं कि बिहार कैसे चलेगा।  ये जो नया गठबंधन बना है इन्होंने अपना नाम क्यों बदला ? जब ये UPA के नाम से काम करते थे, तो इन्होंने 12 लाख करोड़ के घपले-घोटाले किये।

अमित शाह ने कहा कि रेल मंत्री रहते हुए लालू जी ने अरबों का भ्रष्टाचार किया, आज भी कोर्ट में केस चल रहे हैं। लेकिन नीतीश जी अब लालू जी के भ्रष्टाचार को नहीं देखते हैं। भ्रष्टाचार किया, इसलिए अब UPA के नाम से ये नहीं आ सकते। इसलिए I.N.D.I. Alliance के नाम से वो आ रहे हैं। मगर आप याद रखना नाम कोई भी रखें, ये वही लालू प्रसाद यादव हैं जिन्होंने बिहार को वर्षों तक पीछे धकेलने का काम किया। इस I.N.D.I Alliance के कुछ लोग रामचरित मानस का अपमान करते हैं।

उन्होंने कहा कि ये जन्माष्टमी और रक्षाबंधन की छुट्टी रद्द कर देते हैं और सनातन धर्म को कई सारी बीमारियों से जोड़ देते हैं।इनका एक ही काम है, तुष्टिकरण करना।ये गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है।  लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और नीतीश जी हर बार की तरह प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। नीतीश बाबू आपकी दाल नहीं गलेगी। प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं है, वहां फिर से एक बार नरेन्द्र मोदी जी ही बैठेंगे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

%d bloggers like this: