गुरुग्राम से पलवल के लिए रवाना होगी साइक्लोथॉन आज

Font Size

– विधायक सुधीर सिंगला बुधवार की सुबह 6 बजे सेक्टर 4/7 चौक से दिखाएंगे साइक्लोथॉन को हरी झण्डी

गुरुग्राम, 05 सितंबर। गुरूग्राम जिला में पहुंची साइक्लोथॉन बुधवार को पलवल जिले के लिए रवाना होगी। गुरूग्राम के विधायक सुधीर सिंगला बुधवार की सुबह 6 बजे साइक्लोथॉन को सेक्टर 4/7 के चौक से हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।
प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइक्लोथॉन सेक्टर 4/7 से शुरू होकर रेलवे रोड़ होते हुए सोहना रोड़ स्थित घामड़ौज टोल प्लाजा पर पहुंचेगी। इसके उपरंात साइक्लोथॉन का अगला स्टे दमदमा स्थित सरस टूरिजम रिजॉर्ट पर पहुंचेगी जहां, सोहना के विधायक संजय सिंह साइकिल सवारों का स्वागत करेंगे। इसके उपरांत यह यात्रा गांव निमोठ होते हुए पलवल जिले के लिए रवाना होगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page