इंडिया गठबंधन की मुंबई बैठक का क्या रहा नतीजा ? नेताओं में किस बात पर बनी सहमती ..

Font Size

सुभाष चौधरी /The Public World 

मुंबई /नई दिल्ली :  लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए बना विपक्षी गठबंधन इंडिया ( INDIA ) की तीसरी बैठक मुंबई में आज ‘जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया’ थीम घोषित करने के साथ संपन्न हुई. 31 अगस्त को शुरू हुई इस दो दिवसीय बैठक में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस ने एक साथ मिल कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया. आज की मीटिंग में 14 सदस्यों वाली को-ऑर्डिनेशन कमेटी और चुनावी रणनीति कमेटी (Coordination Committee and Election Strategy Committee ) घोषित की गई जिसमें सभी प्रमुख दलों के नेताओं को जगह दी गई है. इसके साथ ही गठबंधन गठबंधन ने 19 सदस्यीय चुनाव प्रचार कमिटी (Campaign Committee) , 12 सदस्यीय वर्किंग ग्रुप सोशल मिडिया ( Working Group for Social Media ), 19 सदस्यीय वर्किंग ग्रुप मिडिया (Working Group for Media ) एवं  11 सदस्यीय वर्किंग ग्रुप फॉर रिसर्च ( Working Group for Research) जैसी कमेटी का भी गठन किया गया . गठबंधन का लोगो और संयोजक का ऐलान अगली मीटिंग में किया जाएगा जबकि सीट शेयरिंग को लेकर फैसला आगामी 30 सितंबर तक करने पर सहमती बनी है.

 

इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस की को-ऑर्डिनेशन कमेटी में एक सीएम, 1 डिप्टी सीएम, दो पूर्व सीएम, 5 राज्यसभा और 2 लोकसभा सांसदों को शामिल किया गया है. इसके अलावा वाम मोर्चा से दो नेता को इस कमेटी में हैं .

को-ऑर्डिनेशन कमेटी और चुनावी रणनीति कमेटी में कौन कौन हैं ? 

समन्वय समिति में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, डीएमके के लोकसभा में नेता टीआर बालू, शिवसेना (यूबीटी) से राज्यसभा सांसद संजय राउत, आरजेडी से बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, टीएमसी से अभिषेक बनर्जी, आप से राज्यसभा संसद राघव चड्ढा, समाजवादी पार्टी से जावेद अली खान, जेडीयू से पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह, जेएमएम से हेमंत सोरेन, सीपीआई से डी राजा, नेशनल कांफ्रेंस से उमर अब्दुल्ला और पीडीपी से महबूबा मुफ्ती शामिल हैं. सीपीआईएम के नेता का नाम नहीं बताया गया जिन्हें कमेटी में शामिल किया है.

19 सदस्यीय चुनाव प्रचार कमेटी : 

1. Sh. Gurdeep Singh Sappal, INC
2. Sh. Sanjay Jha, JD(U)
3. Sh. Anil Desai, SS
4. Sh. Sanjay Yadav, RJD
5. Sh. PC Chako, NCP
6. Sh.. Champai Soren, JMM
7. Sh. Kiranmoy Nanda, SP
8. Sh. Sanjay Singh, AAP
9. Sh. Arun Kumar, CPI(M)
10. Sh. Binoy Vishwam, CPI
11. Justice (Retd) Hasnain Masoodi, NC
12. Sh. Shahid Siddiqui, RLD
13. Sh. NK Premachandran, RSP
14. Sh. G. Devarajan, AIFB
15. Sh. Ravi Rai, CPI(ML)
16. Sh. Thirumavalan, VCK
17. Sh. KM Kadar Moidin, IUML
18. Sh. Jose K. Mani, KC(M)
19. TMC (to give name later)

12 सदस्यीय वर्किंग ग्रुप सोशल मिडिया कमेटी  : 

1. Ms. Supriya Srinate, INC
2. Sh. Sumit Sharma, RJD
3. Sh. Ashish Yadav, SP
4. Sh. Rajeev Nigam, SP
5. Sh. Raghav Chaddha, AAP
6. Ms. Avindani, JMM
7. Ms. Iltija Mehbooba, PDP
8. Sh. Pranjal , CPM
9. Dr. Bhalchandran Kango, CPI
10. Ms. Ifra Ja, NC
11. Sh. V Arun Kumar, CPI(ML)

 

19 सदस्यीय वर्किंग ग्रुप मिडिया 

1. Sh. Jairam Ramesh, INC 2. Sh. Manoj Jha, RJD 3. Sh. Arvind Sawant, SS 4. Sh. Jitendra Ahwad, NCP 5. Sh. Raghav Chaddha, AAP 6. Sh. Rajiv Ranjan, JD(U) 7. Sh. Pranjal , CPM 8. Sh. Ashish Yadav, SP 9. Sh. Supriyo Bhattacharya, JMM 10. Sh. Alok Kumar, JMM 11. Sh. Manish Kumar, JD(U) 12. Sh. Rajeev Nigam, SP 13. Dr. Bhalchandran Kango, CPI 14. Sh. Tanvir Sadiq, NC 15. Sh. Prashant Kannojia 16. Sh. Naren Chatterjee, AIFB 17. Ms. Sucheta De, CPI(ML) 18. Sh. Mohit Bhan, PDP 19. TMC (to give name later)

11 सदस्यीय वर्किंग ग्रुप फॉर रिसर्च

1. Sh. Amitabh Dubey, INC 2. Prof. Subodh Mehta, RJD 3. Ms. Priyanka Chaturvedi, SS 4. Ms. Vandana Chavan, NCP 5. Sh. KC Tyagi, JD(U) 6. Sh. Sudivya Kumar Sonu, JMM 7. Ms. Jasmine Shah, AAP 8. Sh. Alok Ranjan, SP 9. Sh. Imran Nabi Dar, NC 10. Ad. Aditya, PDP 11. TMC (to give name later)

 

प्रस्ताव में क्या कहा ? 

शुक्रवार को हुई बैठक में इंडिया ( INDIA) गठबंधन ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर लोकसभा चुनाव-2024 साथ मिलकर लड़ने का संकल्प लिया. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी.

इस प्रस्ताव में कहा गया है कि ” हम, INDIA के सभी दल, जहां तक संभव हो सके, आगामी लोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने का संकल्प लेते हैं। विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी और विचार-विमर्श की सहयोगात्मक भावना के साथ इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।  हम, INDIA के सभी दल, जनता की समस्याओं एवं उनसे जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर देश के विभिन्न भागों में जल्द से जल्द सार्वजनिक सभाएं आयोजित करने का संकल्प लेते हैं। हम, INDIA के सभी दल, विभिन्न भाषाओं में “जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA​” थीम के साथ अपने संचार और मीडिया रणनीतियों एवं अभियानों के समन्वय का संकल्प लेते हैं। ”

 

कांग्रेस मिडिया महासचिव जयराम रमेश ने लिखा कि  “इंडिया गठबंधन में शामिल दलों ने एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ने का संकल्प लिया. जहां तक संभव होगा वहां तक हम एकसाथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.”

You cannot copy content of this page