भारत अब चाँद पर पहुंचा : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग : इसरो के वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक सफलता

Font Size

सुभाष चौधरी /The Public World 

नई दिल्ली / श्रीहरी कोटा  :  चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो गई है. पूरे देश में जश्न शुरू हो चुका है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की है. इसरो ने ट्वीट किया कि चंद्रयान-3 मिशन अपनी मंजिल पर पहुंच गया है. चंद्रयान-3 सफल रहा. चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए पूरे देश को बधाई. इसरो प्रमुख डॉ एस सोमनाथ ने यह कहते हुए घोषणा की कि “भारत अब चाँद पर है”. विक्रम लैंडर की चंद्रमा पर लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसरो और चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े सभी लोगों को अपना बधाई संदेश दिया।

भारत अब चाँद पर पहुंचा : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग : इसरो के वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक सफलता 2इस ऐतिहासिक क्षण पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग ऐतिहासिक है. ये पल भारत का है, इसके लोगों का है. उमंग और उल्लास का क्षण है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका से ISRO केंद्र में ऑनलाइन जुड़े. पीएम मोदी चंद्रयान 3 की लैंडिंग प्रक्रिया देख रहे थे .उन्होंने कहा कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग ऐतिहासिक है. ये पल भारत का है, इसके

भारत अब चाँद पर पहुंचा : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग : इसरो के वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक सफलता 3

लोगों का है. उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहान्सबर्ग में हैं. इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर कहा कि भारत अब चांद के साउथ पोल पर है.

इधर चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न शुरू .  कांग्रेस कार्यकर्त्ता और नेता जमकर नाचे. खबर है कि चंद्रयान-3 की सफलता के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ़्रीका से इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को फोन कर बधाई दी.

इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पर पीएम मोदी ने कहा कि कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं.

दक्षिण अफ्रीका से इसरो सेंटर से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 140 करोड़  भारतीय ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल साक्षी बना.  उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय जीवंतता है.  प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पल अविस्मरणीय  और अभूतपूर्व है.  उनका

भारत अब चाँद पर पहुंचा : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग : इसरो के वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक सफलता 4

कहना था कि चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक सफलता विकसित भारत के शंखनाद का क्षण है.  यह नए भारत के जय घोष का क्षण है जबकि मुश्किलों के महासागर को पार करने का बेहतरीन प्रदर्शन है.

 

मोदी ने कहा 140 करोड़ धड़कनों का सामर्थ्य आज चंद्रमा पर पहुंचने में सफल रहा है.  नई ऊर्जा, नया विश्वास, नई चेतना और भारत के उदीयमान भाग्य की वाहक के रूप में chandrayaan-3 अमृत वर्ष के आरंभ में ही चंद्रमा पर पहुंचा है.

 

उन्होंने कहा कि जो हमने संकल्प लिया वह चांद पर पहुंचकर साकार किया.  अंतरिक्ष नए भारत की न

भारत अब चाँद पर पहुंचा : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग : इसरो के वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक सफलता 5

ई उड़ान का साक्षी बना है.  उन्होंने कहा कि वे अभी ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका में है और यहां भी हर व्यक्ति भारत की इस सफलता को लेकर उत्सुक है .  उन्होंने कहा कि हर देशवासी की तरफ से दुनिया को आश्वस्त करना चाहते हैं कि भारत का चंद्रयान मिशन केवल भारत वासियों के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया की मानव जाति के लिए समर्पित है .

 

chandrayaan-3 की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों, इसरो के निदेशक डॉ एस सोमनाथ और इसरो  की पूरी टीम को बधाई दी.

 

उन्होंने कहा कि जल्द ही भारत अब आदित्य L1 मिशन के सहारे सूर्य तक पहुंचने की कोशिश में सामने आएगा जबकि शुक्र ग्रह पर भी पहुंचना हमारा लक्ष्य है.  उन्होंने कहा कि हम जल्द ही पहला भारतीय अंतरिक्ष यात्री सहित गगनयान अंतरिक्ष में भेजने संबंधी मिशन को लेकर सामने आएंगे.

 

उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीक के साथ बेहतरीन तालमेल से हम भारत के उज्जवल भविष्य का मजबूत आधार रख सकते हैं.   प्रधानमंत्री ने कहा कि हार से सबक लेकर जीत कैसे हासिल की जा सकती है chandrayaan-3 की सफलता इसकी परिचायक है.  उन्होंने भविष्य के सभी अंतरिक्ष मिशन के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को अपनी शुभकामनाएं दी.

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग कार्यक्रम को देखा. इसरो के तीसरे चंद्र मिशन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की.

 

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खड़े होकर तालियां बजाईं.

 

चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तालियां बजाईं.

 

पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी. उन्होंने कहा, “हम वास्तव में उत्साहित हैं. हम लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे. मैं बहुत खुश हूं.”

You cannot copy content of this page

%d bloggers like this: