खेलो गुरुग्राम कार्यक्रम के तहत नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित

Font Size

गुरुग्राम, 19 अगस्त। आजादी के अमृत काल में आमजन के बीच जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए सुरक्षित और अधिक समावेशी समाज बनाने के उद्देश्य से शनिवार को नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई।

डीसी निशांत कुमार यादव के मार्गदर्शन में हरियाणा उदय अभियान के खेलो गुरुग्राम कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तर की विजेता टीमों के बीच खेले गए मैचों में पटौदी ब्लॉक के गांव बास पदमका व गांव गुड़ाना की टीम प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही।

प्रतियोगता में फर्रूखनगर ब्लॉक के गांव डाबोधा की टीम तीसरे स्थान पर रही। शनिवार 19 अगस्त को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में गाँव शिकोहपुर व बिलासपुर, गांव नाथुपुर व गांव मोकलवास के बीच प्रातः 7 बजे व 9.30 बजे सेमीफाइनल मैच व तीसरे स्थान के लिए इन दोनों मैच में हारने वाली टीम के बीच प्रातः 11.30 मैच खेला जाना था। लेकिन बारिश के चलते ये मैच अब रविवार को खेले जाएंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page