भारत का मिशन चंद्रयान-3 चांद के करीब पहुंचा

Font Size

नई दिल्ली :  भारत का मिशन चंद्रयान-3 चांद के करीब पहुंच गया है. आखिरी कक्षा में पहुँचने के बाद अब चंद्रयान की यात्रा में महत्वपूर्ण और  निर्णायक बदलाव होने वाला हैं. इसरो की ओर से यह ट्विट क्र जानकारी साझा की गई है . इसरो के मुताबिक, इस ऑर्बिट में पहुंचने के बाद लैंडर को अलग करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी .

 

इसरो ने ट्वीट में कहा है कि चंद्रयान-3 की इंजन को सफलतापूर्वक ऑन कर लिया गया . उसने चांद की तरफ जाने वाली एक ऑर्बिट को पूरा कर लिया है. अब चाँद से उसकी दूरी 153 km x 163 km रह गई है. यहां से लैंडर को अलग किया जाएगा और इस मिशन का कैरियर 17 अगस्त से एक और राउंड पूरा करने के बाद अपनी अलग-अलग यात्रा शुरू करेंगे. अगर सब ठीक रहता है तो लैंडर 23 अगस्त को निर्धारित समय पर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा .

You cannot copy content of this page