छठ सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन गांधी मेमोरियल में 20 अगस्त को

Font Size

नई दिल्ली। दिल्ली के आईटीओ स्थित गांधी मेमोरियल ऑडिटोरियम प्यारे लाल भवन में छठ महापर्व समन्वय मंच द्वारा प्रथम छठ सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 20 अगस्त 2023 को किया जाएगा। छठ महापर्व समन्वय मंच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली प्रदेश के सभी छठ आयोजकों का सांझा एकल मंच है।

छठ महापर्व समन्वय मंच के संयोजक रजनीश झा ने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का हमारा मुख्य उद्देष्य दिल्ली में जितनी भी छठ आयोजित समिति है चाहें वह रजिस्टर्ड है या अन रजिस्टर्ड है, उनको सम्मानित करने का। अभी तक आपने देखा होगा कि छठ सम्मानित आयोजक समितियों दुनियां को सम्मानित करता है पर उनको कोई सम्मानित नहीं करता है। हमारा उद्देय उनको सम्मान प्रदान कराना है तथा यमुना छठ घाट में छठ मनाने पर जो रोक लगी हुई है इस हटवाना, क्योंकि हरियाणा व उत्तर  प्रदेश में छठ हो रहा है और दिल्ली के जितने बाॅर्डर पड़ रहे उसमें छठ पर्व नहीं हो रहा है यह एक दुखद विषय है, क्योंकि यह पर्व ही नदियों का पर्व है। उन्होंने यह भी बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य संगठन का पूरी दिल्ली के छठ समितियों को संगठित करके एक मंच पर लाने का मुख्य उद्देश्य है।

इस सम्मान समारोह में समिति के संयोजक रजनीश झा, सह संयोजक धनञ्जय सिंह, राजकुमार सिंह, शैलेन्द्र पाण्डेय, अनीश कंठ, रामेश्वर महतो कुशवाहा, रमेश चौधरी, अमित यादव, अनिल झा, अविनाश कुमार, रितेश सिंह राणा, कमला कांत झा, गजेंद्र ओझा, राम दुलार कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग इस सम्मान समारोह को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

You cannot copy content of this page