स्वतंत्रता सेनानी महाशय परमानंद यादव का 104 वर्ष की उम्र में निधन, पैतृक गांव फाजिलपुर बादली में हुआ अंतिम संस्कार

Font Size
  • जिला प्रशासन की ओर मानेसर के नायब तहसीलदार ने पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि
    गुरुग्राम, 21 मई। स्वतंत्रता सेनानी महाशय परमानंद यादव का आज 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गांव फाजिलपुर बादली में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित आसपास के क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। महाशय परमानंद यादव गुरुग्राम जिला के एकमात्र जीवित स्वतंत्रता सेनानी थे। देश सेवा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2018 के गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन में उन्हें राजपथ पर स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में निकाली गई झांकी में भी शामिल किया था। महाशय परमानंद अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। जिसमें उनके दो लड़के जगबीर तथा देशराज और इनकी तीन लड़कियां कमला , विद्या, नविता सहित पोते व पड़पोते भी शामिल।

  • महाशय परमानंद यादव के अंतिम संस्कार में जिला प्रशासन गुरुग्राम की तरफ से मानेसर के नायब तहसीलदार जगदीश ने पुष्प चक्र अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अंतिम संस्कार में पटौदी के विधायक सत्य प्रकाश जरावता व पूर्व विधायक बिमला चौधरी ने उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

  • स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति की तरफ से समिति के सदस्यों कपूर सिंह दलाल, रोशन लाल यादव, महेन्द्र सिंह बांस लाम्बी,जगदीश सिंह, दीपक बेनीवाल, धर्मवीर,राम कुमार, कैप्टन के सी यादव जमालपुर ,दीप चन्द पूर्व जिला पाषर्द सहित आसपास के इलाके से आए हुए गणमान्य सैकड़ों लोगों ने अपने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

You cannot copy content of this page