स्क्रैप से बनीं कलाकृतियों से संदेश लेकर उनका संरक्षण करें : सुधीर सिंगला

Font Size

-हमारे बीच से चिडिय़ा, मधमक्खियां समेत कई जीव हो रहे हैं विलुप्त
-जागरुकता के इस कार्य पर विधायक ने की जीएमडीए व एम3एम के प्रयासों की सराहना

गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के सहयोग से एम3एम फाउंडेशन लुप्त हो रहे जीवों के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने के साथ शहर में सौंदर्यकरण के उद्देश्य से इंडस्ट्रियल स्क्रैप से कलाकृतियां बनवा रहा है। शहर के दो प्रमुख चौक पर एक विशालकाय मधुमक्खी और एक चिडिय़ा की कलाकृति का विधायक सुधीर सिंगला ने उद्घाटन किया। निकट भविष्य में तीन कलाकृतियां और भी लगाई जाएंगी।

विधायक सुधीर सिंगला ने इस बेहतरीन विचार को लेकर काम करने के लिए एमथ्रीएम और जीएमडीए के सभी अधिकारियों व मूर्तिकार टीम को बधाई व शुभकामनाएं की। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमूर्तियां सद्भावना व सामाजिक उत्थान को दर्शाती रहेंगी। शहर के खुशबू चौक पर स्थापित की गई लगभग 3000 किलोग्राम इंडस्ट्रियल स्क्रैप से बनाई गई विशालकाय चिडिय़ा एहसास दिलाएगी कि हमारे घरों में चहकने वाली नन्हीं चिडिय़ा अब कम ही नजर आती है। इसका बड़ा कारण मोबाइल टावरों से निकलने वाली तरंगें हैं। इन तरंगों के कारण चिडिय़ा अब विलुप्त होने की कगार पर है। भले ही यह लोहे की चिडिय़ा बनाकर लगाई गई हो, लेकिन खामोशी से यह चिडिय़ा खुद का अस्तित्व बचाने के प्रति जरूर प्रेरित करेगी।

उन्होंने कहा कि इफको चौक पर इंडस्ट्रियलवेस्ट से बनाकर स्थापित किया गया लगभग 4000 किलो का छत्ता और एक टन वजनी मधु, संदेश देती है कि इंसान को खुद के भविष्य के लिए इन्हें बचाना होगा। अगर ये मधुमक्खियां विल्पुत हो गईं तो ये अपने आप में ऐसा शांत प्रलय होगा। जो धरती से इंसान का नामोनिशां मिटा देगा। खुद को बचाने के लिए हमें इन मधुमक्खियों की रक्षा करनी होगी। अपने सुरक्षित कल के लिए हमें इन्हें बेहतर आज देना होगा। पर्यावरण का सरंक्षण करना होगा।

इस अवसर पर जीएमडीए से एडिशनल सीईओ सुभाष यादव, एम3एम फाउंडेशन के अध्यक्ष ऐश्वर्य महाजन, चेयरपर्सन एवं ट्रस्टी पायल कनोडिया, कलाकृति बनाने वाले सुशील सखूजा, कलाकार कमलजीत, इकरा नियाजुद्दीन, रानी मैडमे, राजेश सिंह, राज चक्रव्रती, थिनले डोलमा गुरूंग, अक्षय मैती, आदित्य प्रकाश, तासिमो त्रखा, किरन ईवीएस, मिनाल प्रखा, शिलुती लोंग कुमार, अब्दुल अब, नलिनीसिंह, पिंटू दास, रंजय सरकार मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page