ऐडवोकेट आर एल शर्मा को मंडलायुक्त ने किया सम्मानित

Font Size

गुरुग्राम। श्रम कानून सलाहकार ऐडवोकेट आर एल शर्मा को एक कार्यक्रम के दौरान गुरुग्राम के मंडलायुक्त रमेश चंद्र बिधान ने सम्मानित किया । फ़ेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री, हरियाणा के इंडस्ट्रियल मीट कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट आर एल शर्मा को गुरुग्राम के सभी औद्योगिक संगठनों के साथ मिलकर श्रमिक और प्रबंधन के बीच दोस्ताना और बेहतर संबंध बनाने के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इन्होंने औद्योगिक शांति कायम करने में महती भूमिका अदा की है।

इस अवसर पर एफआईआई के डीजी दीपक जैन, प्रदेश महासचिव दीपक मैनी, गुरुग्राम के डिप्टी लेबर कमिश्नर भगत प्रताप सिंह, डिप्टी लेबर कमिश्नर दिनेश कुमार, वरिष्ठ उद्योगपति हरीश घई, पीके गुप्ता डॉ एस पी अग्रवाल, गुरुग्राम की सभी ओधोगिक एसोसिएशन के पदाधिकारी ओर सैंकड़ो उद्योगपतियों के साथ साथ शहर के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि श्री शर्मा पिछले 23 वर्षों से प्रबंधन श्रम सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे है और देश में औद्योगिक विकास ओर औद्योगिक शांति के लिए श्रम विभाग, श्रमिक और प्रबंधन के बीच सेतु का कार्य कर रहे है। इसके अलावा एडवोकेट शर्मा, लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन गुरुग्राम व पुलिस शहीद फाउंडेशन, हरियाणा के अध्यक्ष भी है। श्री शर्मा के समाज के प्रति उत्कृष्ठ और बेहतरीन कार्यो के लिए हरियाणा सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page