पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले : राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए !

Font Size

सुभाष चौधरी/ The Public World

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के मामले में कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर किये गए हमले की भर्त्सना की . पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन ईमानदारी की खुली किताब है. एक धब्बा नहीं है, 9 साल से भारत के प्रधानमंत्री हैं और देश आगे बढ़ रहा है।

रविशंकर प्रसाद ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी को शर्म नहीं आती है करप्शन की बात करते हुए, राहुल गांधी भ्रष्टाचार के मामले में बेल पर हैं। विपक्षी दल को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व कानून मंत्री ने कहा कि इस पार्टी के नेताओं को भारत की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले शक्तिशाली नेता, जिनके नेतृत्व ने भारत को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है, पीएम मोदी के बारे में निराधार टिप्पणी करते हुए शर्म आनी चाहिए। उन्होंने जोड़ देते हुए कहा कि कांग्रेस और कुछ नहीं बल्कि कट, भ्रष्टाचार और कमीशन की पार्टी है।

भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी को 2019 में दिए गए उनके एक भाषण पर सजा हुई है। उन्होंने कहा था कि ये सारे मोदी चोर क्यों होते हैं ? राहुल गांधी ने पिछड़े समाज का अपमान किया था। उन्होंने कहा कि आलोचना करने का अधिकार है बेइज्जत करने का अधिकार नहीं है। राहुल गांधी ने गाली दी थी।

उन्होंने राहुल गांधी के आज के वक्तव्य का हवाला देते हुए कहा कि आज अपनी प्रेस वार्ता में राहुल गांधी ने कहा कि मैं सोच समझ कर बोलता हूं तो राहुल गांधी 2019 में जो बोले थे, वह सोच समझ कर बोले थे। राहुल गांधी अगर सोच-समझ कर बोलते हैं तो भाजपा ये मानती है कि राहुल गांधी ने जानबूझ कर पिछड़ों का अपमान किया और भाजपा इसकी भर्त्सना करती है।

उन्होंने दावा किया कि आज राहुल गांधी ने फिर झूठ बोला कि मैंने लंदन में कुछ नहीं कहा था। राहुल गांधी ने लंदन में कहा था कि भारत में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है और यूरोपियन देश ध्यान नहीं दे रहे हैं। झूठ बोलना राहुल गांधी की फितरत हो चुकी है।

You cannot copy content of this page