सत्य पाल जैन ने किया श्मेमॉइर ऑफ प्रोफेशनल सोशल वर्कर्स नामक पुस्तक का विमोचन

Font Size


चण्डीगढ़ 05 मार्च : भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एवं पूर्व सांसद सत्य पाल जैन के द्वारा आज ‘‘श्मेमॉइर ऑफ प्रोफेशनल सोशल वर्कर्स’पुस्तक का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर देवेश मोदगिल, पूर्व मेयर, चंडीगढ़ और फेलो, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ एवं डॉ. गौरव गौड़, विभाग अध्यक्ष, सामाजिक कार्य विभाग, पंजाब यूनिवर्सिटी चण्डीगढ़ भी मौजूद रहे।


श्मेमॉयर ऑफ प्रोफेशनल सोशल वर्कर्स पुस्तक का संपादन डॉ. कमलेश कुमार साहू, एसोसिएट प्रोफेसर, इंचार्ज सामाजिक कार्य मनोचिकित्सा विभाग, राजकीय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, चंडीगढ़ और डॉ. चितरंजन सुबुद्धि, सहायक प्रोफेसर, सामाजिक कार्य विभाग, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज, केन्द्रीय विश्वविद्यालय तमिलनाडु ने किया है। यह पुस्तक नोशन प्रेस ने प्रकाशित किया है।


सत्य पाल जैन ने लेखकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक सामाजिक कार्य के शिक्षकों को प्रलेखित पेशेवरों की यात्रा से सामाजिक कार्य अनुशासन के सार को समझने में मदद करेगी। इससे छात्रों को हमारे देश में सामाजिक कार्य के बदलते परिदृश्य को समझने में भी मदद मिलेगी।


देवेश मौदगिल ने बताया कि यह पुस्तक शुरूवाती पढ़ाव से सामाजिक कार्य करने वालो के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में कार्य करेगी और उन्हें इन विशेषज्ञों की यात्रा से सीखकर स्वयं को तैयार करने में मदद करेगी।


डॉ. गौरव गौड़ ने कहा कि यह पुस्तक छात्रों को वरिष्ठ सदस्यों के अनुभवों को सीखने में मदद करेगी। जिन्होंने इस सामाजिक कार्य क्षेत्र में वर्षो से अपना योगदान दिया है।


वर्तमान खंड में देश भर के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्य पेशेवरों (शिक्षकों और चिकित्सकों दोनों) के 15 लेख हैं। इन सभी लेखों में उन्होंने अपने वास्तविक जीवन की कहानी और सामाजिक कार्य अभ्यास में जो योगदान दिया है उसकी चर्चा की है। यह पुस्तक अन्य पेशेवर सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपने स्वयं के जीवन के अनुभवों के बारे में स्वयं या किसी अन्य जिसे वे जानते हैं के बारे में लिखने के लिए प्रेरित करेगी।

इस पुस्तक के संपादक के.के साहू ने कहा कि उनका गहन अनुभव और समृद्ध ज्ञान अन्य पेशेवर सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए उनके जीवन से सीखने के लिए फायदेमंद होगा। यह भारत में या भारतीय मूल के पेशेवर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का एक अवसर होगा। जिन्होंने महान कार्य किया और अपने जीवन के विशाल अनुभव किसी के साथ सांझा नहीं किए।

You cannot copy content of this page