आरडब्ल्यूए सेक्टर 37सी के चुनाव में सतवीर सिंह यादव फिर से प्रधान चुने गए

Font Size

गुरुग्राम : शहर के सेक्टर 37सी आवर होम्स सोसाइटी में 19 फरवरी रविवार को निर्वाचन अधिकारी कर्नल संतलाल के नेतृत्व में आरडब्ल्यूए चुनाव संम्पन हुआ। सतवीर सिंह यादव दूसरी बार फिर से प्रधान चुने गए। वर्ष 2019 से प्रधान सतवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में उन की आरडब्ल्यूए टीम ने बहुत ही ईमानदारी ओर निष्ठा से सोसाइटी के विकास कार्य किये।

आरडब्ल्यूए के लिए 15 रिहाईशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सभी की योग्यता व कार्यशैली देखते हुए विपरीत में किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नही किया और निर्विरोध चुन लिया गया।

प्रधान सतवीर सिंह यादव ने बताया कि वर्तमान एंव पूर्व आरडब्ल्यूए दोनो टीम ने आश्वासन दिया है कि वह सोसाइटी के विकास कार्यो के लिए सदैव तत्पर रहेगी। सतवीर सिंह यादव प्रधान, राजेश कुमार उपप्रधान, पंकज कुमार शिशोदिया महासचिव, विनय पांडेय संयुक्त सचिव, सीताराम बरखोडिया कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह, श्रीमती रेखा, अशोक कुमार, गुरशरणजीत सिंह, रमेश कुमार शर्मा, शशी कुमार, सोनू रोहिल्ला, विकास, विष्णु शंकर मिश्रा व अमित कुमार कार्यकारणी सदस्य नियुक्त हुए।

Table of Contents

You cannot copy content of this page