पुन्हाना में 30 लाख की लागत से बनेगा सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक तक का रास्ता

Font Size

विधायक ने किया शिलान्यास

यूनुस अलवी

पुन्हाना:   पुन्हाना कस्बे में रवि मेडिकल स्टोर से लेकर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक तक के रास्ते निर्माण पर करीब 30 लाख रूपये कि लागत आऐगी। यह कार्य करीब तीन माह के अंदर पूरा हो जाऐगा। इस रास्ते के निर्माण से कस्बा पुन्हाना ही हीं बल्कि करीब 50 गावों के लोगों को फायदा होगा। पुन्हाना से विधायक रहीश खान ने बृहस्पतिवार को इस रास्ते का रिबन काटकर शिलान्यास किया। इस मौके पर पुन्हाना नगर पालिका कि चेयरमेन के ससुर शमशुदीन सहित काफी गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
 
 
   बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुऐ विधायक रहीश खान ने बताया कि पुन्हाना नगरपालिका शहर के विकास पर करोडों खर्च कर सभी रास्तों को पक्का कराया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन के सहयोग से क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होने कहा कि शहर के किसी भी जर्जर रास्ते को बनवाने के लिए कोई भी व्यक्ति उनके कार्यालय में आकर जानकारी दे सकता है। ताकि जर्जर अवस्था में पडे रास्तों और सडकों को पक्का बनवाया जा सके। पुन्हाना में जल्द ही स्ट्रीट लाईटे लगाई जाऐगी, जिससे लोगों को रात के समय कोई परेशानी न होगी और चोरी की घटनाओं में अंकूश लग सकेगा। 
 
पुन्हाना की वर्षों पुरानी गर्ल्स कालेज व उपमंडल सहित अन्य मांगों को मुख्यमंत्री से मनवाने में कामयाब रहे। पुन्हाना के विकास को आगे बढ़ाते हुए 3 दिसंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रदेश की सबसे बडी व सफर रैली कर 300 करोड के विकास कार्य को मंजूर कराने में कामयाब रहे। जिसमे पिनगवां व बिछौर को थाना, किसानों की समस्या को देखते हुए सिचांई के पानी के लिए बिछौर में रेगयूटेर, पिनगवां में मेवात माडल स्कूल, पुन्हाना को एएनएम स्कूल, आफीसर कालोनी, मीनी सचिवालय, रेनीवेल में दर्जनों गांवों को शामिल कराने सहित काफी विकास कार्य कर मुख्यमंत्री ने जता दिया की भाजपा सरकार जैसा विकास अन्य कोई सरकार नहीं करा सकती। 
 
  इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन समसुद्ीन, व्यापार मंडल के प्रधान संजीव गर्ग, मित्रसैन आहूजा, नंबरदार बिछौरिया, महेश गोयल, लाला कमल प्रकाश व पूर्व पार्षद तुलसीराम, अजय कांसल, इरसाद पार्षद, मनोज बिछौरिया, पूर्व प्रधान मंगतराम, नवीन मंगला, सजय पार्षद,इ लियास पार्षद, सहित लोग मौजूद थे।

You cannot copy content of this page