बिहार, माहाराष्ट्र ,असम सहित 13 राज्यों के राज्यपाल बदले गए

Font Size

नई दिल्ली :  राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है. इसके साथ ही बिहार, माहाराष्ट्र , असम सहित 13 राज्यों के राज्यपाल व उप राज्यपाल भी बदले गए हैं.

(i) लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) की अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति

(ii)  लक्ष्मण प्रसाद आचार्य की सिक्किम के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति

(iii)  सी.पी. राधाकृष्णन की झारखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति

(iv)  शिव प्रताप शुक्ल की हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रुप में नियुक्ति

(v)  गुलाब चंद कटारिया की असम के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति

(vi)  न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर की आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति

(vii) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल  बिस्वा भूषण हरिचंदन की छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रूप में नियुक्ति

(viii) छत्तीसगढ़ की राज्यपाल  अनुसुइया उइके की मणिपुर के राज्यपाल रुप में नियुक्ति

(ix) मणिपुर के राज्यपाल  ला गणेशन की नागालैंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति

(x) बिहार के राज्यपाल  फागू चौहान की मेघालय के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति

(xi) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की बिहार के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति

(xii) झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस की महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति

(xiii) अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) की लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में नियुक्ति

उपरोक्त नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

बिहार, माहाराष्ट्र ,असम सहित 13 राज्यों के राज्यपाल बदले गए 2

You cannot copy content of this page