संत गुरू रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचे केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

Font Size
  • संत महापुरूष सम्मान एवं विचार प्रसार कार्यक्रम के तहत गुरूग्राम में संत गुरू रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह
  • केंद्रीय संसदीय कार्य एवं राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जैकबपुरा के संत गुरू रविदास मंदिर में टेका माथा
  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, परिवहन एवं उच्चत्तर शिक्षामंत्री मूलचंद शर्मा, सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने किया समारोह को संबोधित
    गुरुग्राम 03 फरवरी। संत महापुरूष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत हरियाणा सरकार द्वारा शुक्रवार को गुरूग्राम में संत गुरू रविदास की जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री अुर्जन राम मेघवाल भी कार्यक्रम के उपरांत गुरूग्राम के जैकबपुरा स्थित संत रविदास मंदिर में पहुंचे और क्षेत्रवासियों को संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी। राज्य स्तरीय समारोह को बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, बीजेपी संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, हरियाणा के परिवहन एवं उच्चत्तर शिक्षामंत्री मूलचंद शर्मा, समारोह के संयोजक व सहकारिता, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने संबोधित किया।

  • संतमत और सनातन की धारा भारतीय संस्कृति का आधार: धनखड़

  • भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारतीय संस्कृति का आधार संतमत और सनातन की धाराएं रही हैं। इन्ही दो धाराओं से भारत  समृद्ध बनता है। संतमत की धारा में गुरू रविदास व संत कबीर तथा सनातन की धारा में रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि प्रतिनिधित्व करते हैं। आज हम इन महाऋषियों के ऋणी हैं जिन्होंने दुनिया को सुखी रहने का ज्ञान दिया है। भारत विचारों की भूमि है जहां संतो ने सदैव आगे बढ़कर हमारा पथ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की सरकार इन महापुरूषों के दिखाए रास्ते पर चल रही है। संत गुरू रविदास जी की शिक्षा व उनके विचारों को आदर्श मानते हुए समाज के सभी वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए अनेक योजनाएं व कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल के केंद्रीय बजट में सीवरेज की सफाई में इंसान की बजाय मशीनों के इस्तेमाल को अनिवार्य कर दिया गया है।

  • उन्होंने कहा कि संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जीवन भर समाज में फैली कुरीति जैसे जात पात के अंत के लिए काम किया। उन्होंने संत रविदास की वाणी ‘मन चंगा तो कठोती में गंगा’ का जिक्र करते हुए कहा कि जीवन में पॉजिटिविटी के लिए यह पंक्ति बेहद प्रासंगिक है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला, आयुष्मान भारत, चिरायु हरियाणा, हर घर शौचालय, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर नल से स्वच्छ जल सहित अनेक योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक अंतोदय के भाव के साथ जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से आमजन के जीवन स्तर में सुधार किया है।

  • संत महापुरूषों के विचारों को सराहनीय ढंग से आगे बढा रही हरियाणा सरकार: लाल सिंह आर्य

  • सांसद एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास की शिक्षा, संस्कार और विचार हमें जीवन में उतारने चाहिए। संत रविदास ने सामाजिक एवं आध्यात्मिक संघर्ष किया था। उन्होंने एक सभ्य समाज की न सिर्फ कल्पना की, बल्कि उसे मूर्त रूप देने में भी अहम भूमिका निभाई। उनकी शिक्षा आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने समाज में एकता और शांति का संदेश देते हुए देश को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने जिस शासन सेवाभाव की कल्पना की थी। आज केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल उन्हीं भावनाओं के अनुरूप अंत्योदय उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की मुफ्त अनाज योजना व हरियाणा सरकार की चिरायु हरियाणा योजना उसी सेवाभाव का मूर्तरूप है। उन्होंने संत महापुरूष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहली बार संत महापुरूषों की जयंती राजकीय स्तर पर आयोजित की जा रही हैं जिससे महापुरूषों की वाणी का व्यापक प्रसार हो रहा है।

  • संत रविदास ने अपनी वाणी से दिया मानव कल्याण का संदेश: डा. बनवारी लाल
     समारोह के संयोजक व हरियाणा के सहकारिता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने अपने संबोधन में संत रविदास द्वारा समाज को जो सार्थक संदेश दिए गए हैं। उनका उल्लेख करते हुए कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने अपनी वाणी, दोहों से मानव जाति के कल्याण के लिए गहन संदेश दिया है। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने ऐसी शिक्षाएं दी हैं कि आप कर्म भी करो, और परमात्मा के रास्ते पर भी चलो। उन्होंने अपने कार्यों से न केवल देश बल्कि विश्व को जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास एवं कल्याण करने के लिए व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया है।

  • समाज के लिए पथ प्रदर्शक संतो की शिक्षाएं: सुधा यादव
    भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य एवं पूर्व सांसद डा. सुधा यादव ने भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रविदास ने अपनी रचनाओं के माध्यम से अपने अनुयायियों, समाज और देश को धार्मिक और सामाजिक संदेश दिया था। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान किया। इनकी रचनाओं की विशेषता लोक-वाणी का अद्भुत प्रयोग रही है। उन्होंने अपने सेवाकार्य व ईश्वर भक्ति के माध्यम से समाज मे फैली कुत्सित प्रथा को दूर करने के सार्थक प्रयास कर समाज को नई दिशा देने का काम किया।

  • इससे पहले गुरूग्राम के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय संत गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम में पहुंचे। विशिष्टजनों ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय समारोह में बड़ी संख्या में संत समाज भी उपस्थित हुआ। सभी मुख्य वक्ताओं ने संतो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। संत समाज के प्रतिनिधि के तौर पर मंगलानंद महाराज ने भी संत रविदास की वाणी का प्रकाश डाला। वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ रोहतक के सांसद डा. अरविंद शर्मा ने भी जैकबपुरा स्थित संत गुरू रविदास मंदिर में पूजा अर्चना की।

  • कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
    कार्यक्रम के सह संयोजक एवं पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता, गुरूग्राम के विधायक सुधीर सिंगला, बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा, गुरूग्राम की मेयर मधु आजाद, पलवल के विधायक दीपक मंगला, होडल के विधायक जगदीश नागर, हथीन के विधायक प्रवीण डागर, तिगांव के विधायक राजेश नागर, कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव, अटेली के विधायक सीताराम, बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, मनीष यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, झज्जर के जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान, रेवाड़ी के जिलाध्यक्ष हुकम सिंह यादव, नूंह के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, महेन्द्रगढ़ के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डा. राकेश सहित विभिन्न जिलों से भाजपा के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में पहुंचे।
    000

You cannot copy content of this page