इस शनिवार नहीं लगेगा गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार

Font Size

चंडीगढ़, 9 दिसम्बर : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार इस शनिवार, दिनांक 10 दिसम्बर को नहीं लगेगा। व्यस्तताओं की वजह से जनता दरबार का आयोजन नहीं किया जाएगा, अगले शनिवार दिनांक 17 दिसम्बर को जनता दरबार पूर्व की भांति यथावत लगेगा।

गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में सर्वाधिक प्रचलित है जिसमें हर शनिवार दरबार में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग शिकायतें लेकर पहुंचे हैं। दरबार में मौके पर ही गृह मंत्री हर समस्या को स्वयं सुनते हुए उनके निवारण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page