मधुबन में होगी राज्य स्तरीय आंतरिक सुरक्षा विश्वविद्यालय की स्थापना

Font Size

चण्डीगढ़ : हरियाणा सरकार जिला करनाल के मधुबन में हरियाणा पुलिस परिसर में राज्य स्तरीय आंतरिक सुरक्षा विश्वविद्यालय स्थापित करेगी। 

  इस परियोजना की सैद्धांतिक स्वीकृति हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने दे दी है। मुख्यमंत्री को हाल ही में एक बैठक के दौरान इस सम्बंध में सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय (सुरक्षा एवं अपराध न्याय), जोधपुर, राजस्थान के पूर्व कुलपति श्री एम.एल. कुमावत ने एक प्रस्तुति दिखाई थी।

     बैठक में पुलिस महानिदेशक डॉ० के.पी. सिंह और पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी)  अनिल राव भी उपस्थित थे। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page