उत्तराखंड में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर्य भाजपा में शामिल

Font Size

देहरादून : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दिग्गज कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने उत्तराखंड में चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए भाजपा ज्वाइन कर ली है। संभावना है कि आर्य बाजपुल सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। आर्य के साथ उनके बेटे संजीव आर्य के भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
वहीं एक और कांग्रेसी नेता केदार सिंह रावत भी भाजपा ज्वाइन करने की खबर है। उनके यमुनोत्री से ‌चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। उत्तराखंड में भाजपा के इस मास्टर स्ट्रोक से कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है। केदार सिंह रावत के काफी पहले से भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page