प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी किया : रोजगार मेला का भी उदघाटन

Font Size

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज धनतेरस के मौके पर एक साथ 75 हजार युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में कामकाज के लिए नियुक्ति पत्र जारी किया. इस अवसर पर उन्होंने रोजगार मेला का भी उदघाटन किया और आने वाले समय में 10 लाख से अधिक युवाओं को केंस्द्र सरकार में नौकरी देने का वायदा किया.

प्रधान मंत्री मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से देश के कई राज्यों से जुड़े युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र सरकार 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है. बीते 8 वर्षों में पहले भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत की युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, बीते 8 वर्षों में, देश में रोजगार और स्वरोजगार का, जो अभियान चल रहा है, आज उसमें एक और कड़ी जुड़ रही है. ये कड़ी है रोजगार मेले की।

प्रधान मंत्री ने सभी देशवासियों को धनतेरस की बधाई दी और कहा कि भगवान धनवंतरी आपको खुश रखें और मां लक्ष्मी की कृपा आप सभी पर बनी रहे। मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूं।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं।  इसमें हमारे innovators, entrepreneurs, उद्यमियों, किसानों, services और manufacturing से जुड़े साथियों की बड़ी भूमिका है। आज भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने यह कहते हुए दावा किया कि 7-8 साल के भीतर हमने 10वें नंबर से 5वें नंबर तक की छलांग लगाई है।  ये इसलिए संभव हो पा रहा है, क्योंकि बीते 8 वर्षों में हमने देश की अर्थव्यवस्था की उन कमियों को दूर किया है, जो रुकावटें पैदा करती थीं।

पीएम मोदी का कहना था कि ‘प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना’ के तहत देश के युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से ट्रेनिंग देने का बहुत बड़ा अभियान चल रहा है । इसके तहत अभी तक सवा करोड़ से अधिक युवाओं को स्किल इंडिया अभियान की मदद से ट्रेन किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि गांवों में बड़ी संख्या में रोजगार निर्माण का एक और उदाहरण, हमारी खादी और ग्रामोद्योग है।  देश में पहली बार खादी और ग्रामोद्योग, एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का हो चुका है।

उन्होंने युवा व्यावसायियों की चर्चा करते हुए कहा कि स्टार्टअप इंडिया अभियान ने तो देश के युवाओं के सामर्थ्य को पूरी दुनिया में स्थापित कर दिया है। साल 2014 तक जहां देश में कुछ सौ ही स्टार्टअप थे, आज ये संख्या 80 हजार से अधिक हो चुकी है। भारत कई मायनों में आत्मनिर्भर बन रहा है।

देश में बढ़ते निर्यात का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि एक आयातक से भारत निर्यातक की भूमिका में आ रहा है।  अनेक सेक्टर में भारत ग्लोबल हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं।

मेक इन इंडिया अभियान की सफलता के मामले में उनका कहना था कि रोजगार के कई नए अवसर बन रहे हैं। आज गाड़ियों से लेकर मेट्रो कोच, ट्रेन के डिब्बे, डिफेंस के साजो-सामान तक अनेक सेक्टर में निर्यात तेजी से बढ़ रहा है। ये तभी हो रहा है क्योंकि भारत में फैक्ट्रियां बढ़ रही हैं और साथ ही काम करने वालों की संख्या बढ़ रही है।

रोजगार की बढती संभावनाओं के सवाल पर उनका कहना था कि स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के लाखों अवसर बना रहे हैं। आधुनिक इंफ्रा के लिए, हो रहे ये सारे कार्य टूरिज्म सेक्टर को भी नई ऊर्जा दे रहे हैं। आस्था के, आध्यात्म के, ऐतिहासिक महत्व के स्थानों को भी देशभर में विकसित किया जा रहा है।  ये सारे प्रयास रोजगार बना रहे हैं।

देश में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की दृष्टि से उनका कहना था कि भारत सरकार, इंफ्रास्ट्रक्चर पर 100 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का लक्ष्य लेकर चल रही है। इतने बड़े पैमाने पर हो रहे विकास कार्य स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के लाखों अवसर बना रहे हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page