2 से 6 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश में खेलो इंडिया (अन्डर-19) महिला वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन

Font Size

हरियाणा राज्य से भाग लेने वाली टीम का चयन 20  अक्टूबर को पंचकूला में

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर : भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से आगामी 2 से 6 नवंबर तक शिमला हिमाचल प्रदेश में खेलो इंडिया (अन्डर-19) जूनियर महिला वालीबाल लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता में हरियाणा से भाग लेने वाली टीम का चयन 20 अक्टूबर को पंचकूला में किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए खेल एवं युवा मामले विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि इस प्रतियोगिता में चयन के लिए खिलाड़ी 20 अक्टूबर को सुबह 11 बजे ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम पंचकूला में रिपोर्ट करें। उन्होंने बताया कि जिन खिलाडियों का 1 जनवरी 2004 के बाद का जन्म है केवल वे खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page