दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबी आई ने किया तलब

Font Size

नई दिल्ली : आबकारी नीति घोटाला मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कल यानी सोमवार को 11 बजे पूछताछ के लिए तलब किया है. सीबीआई का समन मिलने के बाद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट  कर इसकी जानकारी दी . उन्होंने ट्वीट में कहा कि उनके घर पर 14 घंटे सीबीआई की रेड कराई गई, लेकिन सीबीआई को कुछ नहीं निकला. उन्होंने कहा कि उनके लॉकर की तलाशी ली गई . उसमें भी कुछ नहीं निकला . उनके गांव में भी उन्हें कुछ नहीं मिला.  अब उन्हें सीबीआई मुख्यालय तलब किया गया है.

मनीष सिसोदिया ने  ट्विट में बताया कि अब सीबीआई ने उन्हें कल यानी 17 अक्टूबर को सीबीआई मुख्यालय बुलाया है. उन्होंने कहा है कि वह  सीबीआई मुख्यालय जाएंगे और  जांच में पूरा सहयोग करेंगे.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सिसोदिया के घर पर भी सीबीआई ने छापा भी मारा था. साथ ही इस मामले को लेकर सीबीआई और ई डी दोनों ने दर्जनों बार छापेमारी की है लेकिन जांच में क्या निकला है इसका खुलासा नहीं हुआ है.

 

मीडिया में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि मनीष सिसोदिया से पूछताछ के लिए सीबीआई ने सवालों की लिस्ट भी तैयार कर ली है. उनसे अब तक की गई जांच के आधार पर मिले तथ्यों का मिलान भी किया जा सकता है जबकि मामले के गवाहों के बयान पर भी पूछताछ हो सकती है.

दिल्ली के शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में सिसोदिया के करीबी समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया था. यह इस मामले की पहली गिरफ्तारी थी.

धन शोधन का यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की ओर से दर्ज की गई उस एफआईआर से संबंधित है, जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य को आरोपी बनाया गया है.

Table of Contents

You cannot copy content of this page