आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर पंजाब में आप सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया

Font Size

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार पर पंजाब में आप सरकार को अस्थिर करने का आरोप लग रहे हैं, ठीक उसके एक दिन बाद राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का एक ब्यान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को उन 11 विधायकों के नामों का खुलासा किया गया है, जिन्होंने पंजाब में आप सरकार को झटका देने का प्रयास किया। 11 विधायकों में दिनेश चड्डा, रमन अरोड़ा, बुद्ध राम, कुलवंत पांडोरी, नरिंद्र कौर भराज, रजनीश दहिया, रुपिंद्र सिंह हैप्पी, शीतल अंगुरल, मनजीत सिंह बिलासपुर, लभ सिंह उगोके और बलजिंद्र सिंह शामिल थे।

हालांकि, भाजपा ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि आप अपनी शासन विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। चीमा ने आरोप लगाया कि विधायक अंगुरल को भी जान से मारने की धमकी दी गई।  उन्होंने आरोप लगाया, “वह अकेले नहीं हैं। कुछ अन्य विधायकों को भी भाजपा के एजेंटों ने जान से मारने की धमकी दी थी। पैंतीस विधायकों से संपर्क किया गया है और इनमें से 10 को जान से मारने की धमकी दी गई है।”

मंत्री ने कहा, “मैं इन विधायकों को डीजीपी से मिलने के लिए ले जा रहा हूं, उनसे मामले की जांच करने का अनुरोध करूंगा। हम उनसे प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध करने जा रहे हैं। हम उनके खिलाफ सभी सबूत जमा कर रहे हैं।”

You cannot copy content of this page